न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले नव्या ने अगस्त्य पर लुटाया प्यार, लंदन में इस एक्ट्रेस के साथ दिखे शुभमन

अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा का फिल्मी करिअर शुरू होने वाला है। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 6:25:20

2 News : ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले नव्या ने अगस्त्य पर लुटाया प्यार, लंदन में इस एक्ट्रेस के साथ दिखे शुभमन

अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा का फिल्मी करिअर शुरू होने वाला है। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसकी आज रात मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। अगस्त्य के डेब्यू को लेकर बच्चन फैमिली काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर छोटे भाई पर प्यार लुटाते हुए बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली फोटो में नव्या और अगस्त्य कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो में अगस्त्य बहन को गले लगा रहे हैं। नव्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कल आर्चीज का बिग डे, प्रीमियर नाइट के लिए 1 दिन चलो जूनियर ये करते हैं।” बता दें नव्या भाई का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। नव्या ने हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया कि कैसे अगस्त्य 'रॉक एन रोल' के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

अगस्त्य स्टाइलिश तरीके से टॉय गिटार बजाते हुए नकल करते दिखे। उल्लेखनीय है कि जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ‘द आर्चीज’ से अगस्त्य के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू कर रही हैं। इसमें मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा के भी अहम रोल हैं।

navya naveli nanda,agastya nanda,the archies movie,the archies movie,shubman gill,avneet kaur,shubman avneet,london,sara tendulkar

शुभमन गिल और एक्ट्रेस अवनीत कौर म्यूजिक वीडियो में कर सकते हैं काम

इन दिनों सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और भारतीय ओपनर शुभमन गिल के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। विश्व कप के मैचों में भी सारा अक्सर शुभमन को सपोर्ट करने पहुंचती थीं। हालांकि अब शुभमन, सारा के बजाय किसी और के साथ नजर आए हैं। शुभमन की कुछ तस्वीरों सामने आई हैं, जिनमें वे एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ दिखे। दोनों लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ कई और साथी भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें ग्रुप फोटो हैं। शुभमन ब्राउन लॉन्ग ब्लेजर पहने हैं। अवनीत ऑल ब्लैक लुक में हैं। उन्होंने हाई बूट के साथ लॉन्ग कोट पहना है। इन तस्वीरों में अंशुल और राघव भी हैं। कहा जा रहा है कि शुभमन व अवनीत साथ में एक म्यूजिक वीडियो करते नजर आ सकते हैं। इसको लेकर काफी बज है। शुभमन-अवनीत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका