न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या को बर्थडे पर मां, मामा और सुहाना ने ऐसे किया विश, परिणीति ने खोला सक्सेसफुल मैरिज का सीक्रेट

अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती और श्वेता बच्चन व निखिल नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा आज बुधवार (6 दिसंबर) को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 7:18:49

2 News : नव्या को बर्थडे पर मां, मामा और सुहाना ने ऐसे किया विश, परिणीति ने खोला सक्सेसफुल मैरिज का सीक्रेट

अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती और श्वेता बच्चन व निखिल नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा आज बुधवार (6 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 26 साल की हो गई हैं। इस मौके पर फैंस के साथ उन्हें चाहने वाले नव्या को ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं। नव्या की मां श्वेता ने नव्या की एक बचपन की तस्वीर शेयर की है।

इसमें नव्या व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डंगरी में दिख रही हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, “हम सभी के जीवन का आधार, मैं तुमसे प्यार करती हूं गर्ल।” अभिषेक बच्चन ने भी भांजी नव्या की एक क्यूट फोटो शेयर की है। नव्या कॉटन कैंडी खा रही हैं। अभिषेक ने लिखा, “यह छोटी मंचकिन अब एक लेडी बन गई है। जन्मदिन मुबारक हो नव्या! #MamusFavourite @navyanda”

नव्या ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “लव यू।” शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी बचपन की दोस्त नव्या को विश करने के लिए इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है। इसमें नव्या और सुहाना के साथ-साथ अनन्या पांडे भी पोज दे रही हैं। सुहाना ने फोटो के ऊपर लिखा, ''बर्थडे गर्ल लव यू।''

सितंबर में यंग और स्मार्ट लीडर राघव चड्ढा के साथ हुई थी परिणीति चोपड़ा की शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के युवा और हैंडसम नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। तब से परिणीति अपना बेस दिल्ली में ही शिफ्ट कर चुकी हैं। हालांकि काम के सिलसिले में वह यात्रा करती रहती हैं।

इस बीच परिणीति ने एक इवेंट के दौरान अपनी सक्सेसफुल मैरिज का सीक्रेट बताती नजर आईं। सोफे पर ब्लैक ड्रेस में बैठीं परिणीति ने कहा कि मैं हूं एक्टर, वो हैं पॉलिटीशियन, उनको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता है और मुझे पॉलिटिक्स के बारे में कुछ नहीं पता। इसीलिए हमारी मैरिज बहुत अच्छी चल रही है। हम दोनों बहुत खुश हैं। बता दें कि दोनों ने इसी साल मई में सगाई की थी। उसके बाद से ही उनकी मैरिज डेट व वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे।

परिणीति शादी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं। उन्होंने फैंस को शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो दिखाए थे। साथ ही दिवाली, करवा चौथ सहित अन्य खास मौकों पर भी वैवाहिक जीवन की झलकियां पेश कीं। परिणीति की फिल्म 'चमकीला' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें दिलजीत दोसांझ उनके हीरो हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे