न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या ने बहन आराध्या के बारे में बताई यह बड़ी बात, ‘राहा कपूर से मिलती है मौसी पूजा भट्ट की शक्ल’

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। वे 81 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ हमेशा जोशीले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 1:12:08

2 News : नव्या ने बहन आराध्या के बारे में बताई यह बड़ी बात, ‘राहा कपूर से मिलती है मौसी पूजा भट्ट की शक्ल’

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। वे 81 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ हमेशा जोशीले अंदाज में नजर आते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी लगातार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वैसे बच्चन फैमिली का हर मेंबर खास है और फैंस उनके बारे में हर बात जानने को उत्सुक रहते हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या की।

आराध्या अक्सर अपनी मम्मी के साथ स्पॉट होती हैं। पिछले साल आराध्या पहली बार मीडिया से मुखातिब होकर ऐश्वर्या के जन्मदिन पर कुछ बोलती नजर आई थीं। अब आराध्या की फुफेरी बहन नव्या नवेली नंदा ने उनकी तारीफ में कशीदे गढ़ दिए। न्यूज 18 के साथ खास बातचीत के दौरान जब नव्या से पूछा गया कि आप आराध्या को क्या सलाह देना चाहेंगी तो उनके जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया।

नव्या ने कहा कि मैं आराध्या को कोई सलाह नहीं देना चाहूंगी क्योंकि वो अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार हैं। आराध्या 12 साल की हैं और बहुत इंटेलिजेंट हैं। उन्हें बहुत सारी चीजें पता हैं। यह देखना वास्तव में बहुत अच्छा है कि पूरी पीढ़ी दुनिया के बारे में इतनी ज्यादा जागरूक हो गई है, समाज और अपने आस-पास की चीजों के बारे में इतनी ज्यादा जागरूक हो गई है, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं उसे क्या सलाह दूंगीं।

मैं घर में चीजें साझा करने के लिए एक छोटी बहन होने से बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उसे सलाह दे सकती हूं। आराध्या बहुत कॉन्फिडेंट हैं और जो कुछ भी हो रहा है उसके बारे में काफी जागरूक है इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत सराहनीय बात है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ऐश्वर्या और नव्या की मां श्वेता बच्चन के बीच तल्ख रिश्तों को लेकर खूब खबरें आई थीं, लेकिन नव्या के बयान से लगता है कि उनमें सब ठीक है।

महेश भट्ट ने बेटी पूजा के जन्मदिन पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट, बताई राहा से समानताएं

मशहूर फिल्ममेकर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने 24 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया। वह 52 साल की हो गईं। पूजा ने रविवार (25 फरवरी) को दिग्गज निर्माता-निर्देशक पिता महेश भट्ट के एक लंबे-चौड़े बर्थडे नोट को शेयर किया। इसमें यह मेंशन किया गया था कि पूजा की शक्ल उनकी सौतेली बहन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर से मिलती है।

नोट में लिखा है, “मेरे पिता की ओर से नोट- पूजा, मैं गनात्रा मैटरनिटी हॉस्पिटल के मंद रोशनी वाले गलियारों से धीरे-धीरे चल रहा हूं, सूरज की रोशनी एक असली चमक दे रही है। जैसे ही मैं कांच के दरवाजे के पास पहुंचता हूं, मेरी नजर आप पर टिक जाती है, जो एक पालने में दूसरे शिशु के बगल में है। उस पल में, मैं गुस्से से लाल आपके गोल-मटोल गालों को देखकर दंग रह गया। एक छोटा सा विद्रोही जो देवत्व के दायरे से इस कठोर वास्तविकता में आपके अचानक चले जाने का विरोध कर रहा था।

तब से आप लड़खड़ाती हुईं सफर कर रही हैं, ऊपर उठना और अंततः उस तरह से पैर जमाना जो केवल आप ही कर सकती थीं। आपके जीवन के प्रत्येक सीजन ने आपको उस व्यक्ति में ढाला है जो आप आज हैं, फिर भी अस्तित्व की नदी अंतहीन बहती है। मैं अक्सर खुद को सरप्राइज्ड पाता हूं आपकी शक्ल हमारी प्यारी राहा से मिलती है - दोनों मासूमियत और जीवन के लिए एक कभी ना मिटने वाली प्यास से भरपूर हैं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बच्ची।”

बता दें कि पूजा का जन्म महेश और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट से हुआ है। आलिया और शाहीन, महेश और उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटियां हैं। पूजा और महेश में बेहद मजबूत बोंडिंग है। उन्होंने फिल्म ‘दिल है के मानता नहीं’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। पिछले साल वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम