न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या नवेली नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी का हुआ ब्रेकअप, बदल गया इस एक्टर का लुक, पहचान नहीं पाए फैंस

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा काफी समय से एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही थीं। उन्हें कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 7:21:31

2 News : नव्या नवेली नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी का हुआ ब्रेकअप, बदल गया इस एक्टर का लुक, पहचान नहीं पाए फैंस

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा काफी समय से एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही थीं। उन्हें कई मौकों पर साथ-साथ देखा गया। उनके अफेयर की खबरों को हवा तब मिली जब दोनों वेकेशन एंजॉय करने ऋषिकेश पहुंचे थे और वहां से उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि दोनों ने ही कभी खुलकर ये कुबूल नहीं किया कि वे रिलेशनशिप में हैं। लेटेस्ट अपडेट ये है कि वे अब अलग हो चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और वे रिलेशनशिप में नहीं हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों में भले ही अब प्यार नहीं रह गया हो, लेकिन वे अब भी अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच का यह रिश्ता आगे भी बना रहेगा। फैंस को उनकी राहें जुदा होने का अंदेशा पहले से ही होने लगा था। दोनों में सोशल मीडिया पर भी दूरियां देखी जा रही थीं। पहले दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट लाइक करते थे और प्यार लुटाते थे, लेकिन अब दूरी बना ली है। साथ ही उन्हें लंबे समय से एयरपोर्ट, डिनर नाइट या इवेंट्स में भी साथ स्पॉट नहीं किया गया है।

सिद्धांत ‘गली बॉय’ और ‘गहराइयां’ फिल्म में इंटीमेट सीन के जरिए खूब सुर्खियों में रहे हैं। अभिनेता को अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने कभी भी नव्या के साथ रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। दूसरी ओर अपनी मां श्वेता बच्चन की तरह नव्या भी एक्ट्रेस नहीं हैं। वह एक बिजनेस वुमेन हैं और हेल्थ प्लेटफॉर्म चलाती हैं। कुछ समय पहले नव्या ने एक चैट शो किया था, जिसमें उनकी मां और नानी जया बच्चन भी थीं।

navya naveli nanda,siddhant chaturvedi,navya siddhant,navya siddhant break up,amitabh bachchan,shweta bachchan,himanshu malik,tum bin movie,ulajh movie

‘तुम बिन’ फेम एक्टर हिमांशु मलिक के लुक में आया दिन-रात का अंतर

हाल ही जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ रेखा सहित कई कलाकार नजर आए। सितारों की इस भीड़ में ‘तुम बिन’ एक्टर हिमांशु मलिक भी थे, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि उनका लुक देख फैंस भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। हिमांशु पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रिंटेड टीशर्ट और ब्लू पैंट में एक्टर इवेंट में दिख रहे हैं।

क्लिप को देखते ही फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि इतना हैंडसम एक्टर अब कैसा दिखने लगा है। हिमांशु की बात करें तो 31 अक्टूबर 1973 में जन्मे एक्टर को ‘ख्वाहिश’, ‘तुम बिन’, ‘रेन’, ‘चित्रकूट’, ‘रोग’ और ‘कोई आप सा’ फिल्मों में देखा गया था। साल 2001 में आई ‘तुम बिन’ में ‘अभिज्ञान’ के किरदार से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था।

फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। इसमें संदली सिन्हा, प्रियांशू चैटर्जी, राकेश बापट के भी मेन रोल थे। ‘ख्वाहिश’ में मल्लिका शेरावत थीं। इसमें हिमांशु के 17 किसिंग सीन थे। हिमांशु की पहली फिल्म ‘कामसूत्र : अ टेल ऑफ लव’ (1996) थी। मीरा नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिग्गज अदाकारा रेखा थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री