न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने BB-17 फेम अंकिता लोखंडे को किया किस, वीडियो वायरल, एक्ट्रेस अब इस फिल्म में आएंगी नजर

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वह फैंस की मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक थीं। अंकिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 12:33:38

इन्होंने BB-17 फेम अंकिता लोखंडे को किया किस, वीडियो वायरल, एक्ट्रेस अब इस फिल्म में आएंगी नजर

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वह फैंस की मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक थीं। अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ खिताब के लिए चुनौती पेश की थी। घर के अंदर अंकिता और विक्की में कई दफा अनबन, तनातनी और नोक-झोंक देखने को मिली। कई बार बात बहुत बढ़ गई और वे तलाक लेने तक को तैयार हो गए थे। अब दोनों बिग बॉस से बाहर आकर अपनी-अपनी जिंदगी में मशगूल हो गए हैं।

अब अंकिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके फैंस को रास नहीं आ रहा। वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल अंकिता ने ‘बिग बॉस’ से निकलने के बाद एक्स कंटेस्टेंट के साथ पार्टी की, जैसे विक्की ने की थी। उस पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता के साथ नावेद सोले दिख रहे हैं। अंकिता, नावेद के साथ सिजलिंग डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं नावेद भी अंकिता को किस कर रहे हैं।

यूजर्स अंकिता की इस हरकत से बौखला गए हैं और उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “खुद ये सब करें तो ठीक लेकिन पति कुछ भी न करे..फिर भी चिल्लाती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये वीडियो देखकर अंकिता के ससुर जी अंकिता की मां को फोन करने वाले हैं।” तीसरे ने लिखा, “ये हरकत अगर विक्की ने की होती तो अंकिता की इनसिक्योरिटी पीक पर होती।”

अंकिता लोखंडे ने ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ फिल्म का हिस्सा बनने पर लिखा...

अंकिता लोखंडे भले ही बिग बॉस की विजेता नहीं बन पाई हों, लेकिन उनकी किस्मत जरूर खुल गई है। फिनाले के दो ही दिन बाद अंकिता फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। अंकिता जल्द ही रणदीप हुडा स्टारर ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ फिल्म में नजर आएंगी। अंकिता ने मंगलवार (30 जनवरी) को अपने एक्स (ट्विटर) पर अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया, जो 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अंकिता ने पोस्ट में लिखा, “इतिहास के अध्यायों से खोए हुए नेता को प्रकाश में लाना! BB17 के ठीक बाद एक नया अध्याय शुरू करना और भी शानदार लगता है। आनंद पंडित और रणदीप हुड्डा के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, 22 मार्च 2024 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखने से न चूकें।” बता दें कि फिल्म वीर सावरकर की बायोपिक है।

यह फिल्म निर्देशक के रूप में रणदीप की पहली फिल्म है, जिसमें वे लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि अंकिता ने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। अंकिता और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत का टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ खूब हिट रहा था। अंकिता ने कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में भी अहम रोल निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम