न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नताशा ने मनाया अगस्त्य का चौथा जन्मदिन, ‘लाफ्टर शैफ्स’ के सेट पर कश्मीरा हुईं चोटिल, शेयर कीं Photos

पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस व मॉडल नताशा स्टैनकोविक का तलाक हो गया। इससे पहले ही इस साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 11:36:27

2 News : नताशा ने मनाया अगस्त्य का चौथा जन्मदिन, ‘लाफ्टर शैफ्स’ के सेट पर कश्मीरा हुईं चोटिल, शेयर कीं Photos

पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस व मॉडल नताशा स्टैनकोविक का तलाक हो गया। इससे पहले ही इस साल उनके रिश्ते को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं और आखिरकार उनकी राहें जुदा हो गईं। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से तलाक की घोषणा की। हालांकि इसमें यह भी कहा गया कि वे बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर करेंगे। हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा बेटे के साथ अपने देश सर्बिया में माता-पिता के घर रह रही हैं।

नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वहां से लगातार अपनी और बेटे की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। मंगलवार (30 जुलाई) को अगस्त्य का चौथा जन्मदिन था। नताशा ने अकेले बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अगस्त्य की कई फोटो शेयर करने के साथ मैसेज लिख अपनी भावनाओं का इजहार किया। नताशा ने लिखा, “मेरा बूबा...आप मेरी लाइफ में शांति, प्यार और खुशियां लेकर आए हो। मेरा खूबसूरत बेटा। आप आशीर्वाद की तरह हो, बहुत प्यारे और दयालु हो। हमेशा ऐसे ही रहना। मैं इस दुनिया को तुम्हें बदलने नहीं दूंगी। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी...हाथ पकड़े हुए। आई लव यू।”

हार्दिक ने भी अगस्त्य के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे। हार्दिक ने लिखा, “आप मुझे मोटिवेट करते हो हर सिंगल दिन बढ़ने के लिए। हैप्पी बर्थडे मेरे पार्टनर इन क्राइम, मेरा दिल, मेरा अगू। लव यू।” हार्दिक और नताशा अब भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

दोनों ने अब तक एक-दूसरे के साथ की फोटो डिलीट नहीं की हैं। यह देख फैंस काफी खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि एक दिन शायद उनका रिश्ता फिर से बन जाए। हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी और उसी साल अगस्त्य का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों ने 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

कश्मीरा शाह ने लिखा, मुझे लगता है कि हर जगह बुरी नजर है...

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल वह कृष्णा के साथ कलर्स टीवी पर आ रहे 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' शो में नजर आ रही हैं। कपल शो में जमकर तड़का लगाते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच कश्मीरा चोटिल हो गई हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान है और उनके पैर में भी चोट लगी हुई है। कश्मीरा ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

देखा जा सकता है कि कश्मीरा शो के लिए मेकअप करवाती नजर आ रही हैं, लेकिन फिर अगली ही फोटो में वह पसलियों और फिर पैर की चोट दिखाती हैं। कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है कि हर जगह बुरी नजर है और मैं अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। अभी सेट पर एक दुर्घटना हुई। जिसमें मैं बुरी तरह से गिर गई। मेरी पसली पर चोट लगी है और मेरा टखना टूट गया है, लेकिन शो जारी रहेगा।” कश्मीरा ने इतनी चोट लगने के बाद भी शूटिंग पूरी की।

कश्मीरा की तस्वीरें देख कृष्णा ने लिखा, “तुमने शो नहीं रुकने दिया, मुझे तुम पर गर्व है।” बता दें कि ‘लाफ्टर शेफ’ को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। इसमें अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, निया शर्मा, रीम समीर, जन्नत जुबैर, सुदेश लहरी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य और अली गोनी जैसी हस्तियां शिरकर कर रही हैं। जज सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क