न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्दिक को मिस्ट्री गर्ल के साथ देख नताशा ने लिखी यह बात, हिना ने यूं जताया अपने चाहने वालों का आभार

पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक के रिश्ते पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 1:28:17

2 News : हार्दिक को मिस्ट्री गर्ल के साथ देख नताशा ने लिखी यह बात, हिना ने यूं जताया अपने चाहने वालों का आभार

पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक के रिश्ते पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। उनकी गतिविधियों को देख माना जा रहा है कि पहले जैसी बात नहीं रही और जल्द ही वे अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। अब हार्दिक संग मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सामने आने के बाद नताशा का क्रिप्टिक वीडियो सामने आया है। इसमें नताशा हवा में गिटार बजाती नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपने जिम में आईने के सामने गाना गा रही है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हर चीज से प्यार करो, लेकिन भगवान को मत खो।” वहीं दूसरे वीडियो में वह एंडी ग्रामर के ‘डोंट गिवअप ऑन मी’ गाने को गा रही हैं। बता दें कि हार्दिक की जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सामने आई हैं, उनका नाम प्राची सोलंकी है। प्राची सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट हैं। प्राची ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “फैन गर्ल मूमेंट।”

इस कैप्शन से हालांकि कुछ यूजर्स यह अटकलें लगा रहे हैं कि प्राची सिर्फ एक फैन है, जबकि कुछ को लग रहा है कि वह हार्दिक का प्यार है। प्राची ने हार्दिक के भाई क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी के साथ भी फोटो शेयर की हैं। उल्लेखनीय है कि हार्दिक और नताशा में पिछले काफी समय से कुछ मतभेद चल रहे हैं। दोनों करीब 6 महीने से साथ में नहीं हैं। तलाक की अफवाहों के बीच नताशा कार ड्राइविंग सीखने या जिम में खुद को बिजी रख रही हैं। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टा स्टोरीज पर वह झलकियां शेयर करती रहती हैं।

कुछ लोग मेरे लिए मंदिर गए तो कुछ ने दरगाह जाकर दुआएं मांगी : हिना खान

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। इसके बाद वे वह लगातार फैंस से जुड़ी हुई हैं और सेहत को लेकर अपडेट दे रही हैं। इस बीच, हिना ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए एक लंबा-चौड़ा आभार नोट लिखा है।

हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी को नमस्कार, सबसे पहले, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आप सभी से इतना प्यार मिला है और ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि मैंने इसके लायक क्या किया। आपकी दयालुता हकीकत में मेरे दिल को भावनाओं से भर देती है। मनोरंजन से लेकर पत्रकारों तक, खेल सितारों से लेकर शिक्षकों तक, कॉरपोरेट लोगों से लेकर डॉक्टरों, हाउसवाइफ तक - सभी क्षेत्रों के लोगों ने मेरे लिए बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है।

आपमें से अधिकांश मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते भी नहीं हैं, कई लोग नहीं जानते थे कि मैं कौन हूं और फिर भी आप मेरे पास पहुंचे। मेरे वाट्सएप और इंस्टाग्राम डीएम मैसेज से भर गए हैं। कुछ लोग मेरे लिए मंदिर गए तो कुछ ने दरगाह जाकर दुआएं मांगी। इस प्यार को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैं अविश्वसनीय रूप से आभारी और विनम्र हूं।

आप वो आशीर्वाद हैं जिन्हें मैं हाथ जोड़कर गिनती हूं और मैं ईमानदारी से उम्मीद करती हूं कि हर किसी को उनके कठिन समय में ऐसी ही दयालुता और प्यार मिले। आप मेरे लिए जो छोटी-छोटी चीजें कर रहे हैं, जैसे मेरी भलाई के लिए प्रार्थना करना, उम्मीद बनाए रखना और हर दिन ऐसे हार्दिक संदेश और फूल भेजना, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय