न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक से तलाक की अटकलों के बीच नताशा ने कहा, हम लोग कितनी जल्दी फैसला कर लेते हैं...शेयर किया वीडियो

पिछले कुछ दिनों से भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के तलाक की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 11:09:48

हार्दिक से तलाक की अटकलों के बीच नताशा ने कहा, हम लोग कितनी जल्दी फैसला कर लेते हैं...शेयर किया वीडियो

पिछले कुछ दिनों से भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के तलाक की खबरें आ रही हैं। कई बातें ऐसी हुई हैं जो संकेत दे रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हाल ही में कपल के करीबी दोस्त ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में उनके तलाक की ओर बढ़ने की बात कही थी। इस बीच नताशा ने बुधवार (10 जुलाई) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों के जजमेंटल होने पर बात करती हुई दिख रही हैं।

यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया वैसे ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यूजर्स इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों के फैंस चाहते हैं कि रिश्ते पर कोई आंच न आए और यह हमेशा बना रहे। नताशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ग्रे टॉप पहने कॉफी पीते हुए और मी टाइम एन्जॉय करते हुए कहती हैं, “हम लोग कितनी जल्दी फैसला कर लेते हैं? अगर हम किसी को अपने कैरेक्टर के विपरीत काम करते हुए देखते हैं, तो हम धीमे नहीं पड़ते, हम उसे ऑब्जर्व नहीं करते और हमारे अंदर कोई सहानुभूति नहीं होती।

हम सीधे फैसला लेने लगते हैं। हमें नहीं पता कि क्या हुआ है, पूरी बात, पूरा मामला, पूरी स्थिति के पीछे क्या है। इसलिए, आइए कम जजमेंटल बनें, थोड़ा ध्यान से चीजों को देखें, अधिक सहानुभूति रखें और लोगों के साथ धैर्य रखें।” नताशा ने भले ही इसमें हार्दिक का नाम नहीं लिया, लेकिन लोग इस संदेश को उनके रिश्ते से ही जोड़कर देख रहे हैं।

इन बातों के कारण लगाई जा रही हैं हार्दिक-नताशा के तलाक की अटकलें

उल्लेखनीय है कि हार्दिक और नताशा की तलाक की खबरें तब शुरू हुईं, जब एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरों के अलावा क्रिकेटर के साथ सभी तस्वीरों को हटा दिया। हालांकि कुछ दिनों बाद नताशा ने फोटो को दोबारा रिवाइव कर दिया, लेकिन तब तक तलाक को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

साथ ही नताशा ने इसके बाद से लेकर अब तक हार्दिक के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की है, जबकि वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ फोटो व वीडियो डालती आ रही हैं। हाल ही में जब टीम इंडिया ने बारबडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, तो हार्दिक ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक जीत के बाद इतने भावुक हो गए थे कि उनके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे।

जीत पर हार्दिक को फैंस ने जमकर बधाई दी लेकिन नताशा की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आई। हार्दिक घर आए तब परिवार ने उनके साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान हार्दिक के बेटे, भाई-भाभी उनके बच्चे भी साथ थे, लेकिन नताशा नहीं दिखीं। हार्दिक ने 31 मई 2020 को नताशा के साथ शादी की थी। कपल ने उसी साल 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क