न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नताशा ने हार्दिक के साथ रिश्ते को लेकर फिर दिए ये संकेत, ऋचा ने बताया क्यों की दूसरे धर्म में शादी

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 12:43:34

2 News : नताशा ने हार्दिक के साथ रिश्ते को लेकर फिर दिए ये संकेत, ऋचा ने बताया क्यों की दूसरे धर्म में शादी

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और वे जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। कभी हार्दिक तो कभी नताशा पर आरोप लगते हैं। अब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देख लग रहा है कि रिश्ते को किसी की नजर नहीं लगी है और यह बना रहेगा। यह पोस्ट वायरल हो रही है।

इसमें नताशा ने साफ कर दिया है कि उनके और हार्दिक के बीच कोई तनाव नहीं है। नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉगी की फोटो डाली है। डॉगी ने जो कपड़े पहने हैं उस पर एक पांडा बना हुआ है। फोटो शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा, “Baby Rover Pand(Y)a।” नताशा की हार्दिक को लेकर ऐसी भावनाएं जाहिर करने से फैंस को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। नताशा ने जिस तरह से डॉगी को पांड्या सरनेम दिया है, उससे समझ आ रहा है कि जो रूमर्स उड़ रही थीं वो फेक हैं। रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।

बता दें कि इन रूमर्स के बाद जब नताशा पहली बार पैपराजी के सामने आई थीं तो उन्होंने तलाक की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया था। डाइवोर्स को लेकर पहली बार तब अटकलें लगने लगी थीं जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पांड्या सरनेम हटाने के साथ अपनी शादी की सभी फोटो डिलीट कर दी थी। हालांकि बाद में नताशा ने इन्हें रिकवर कर लिया था। नताशा और हार्दिक की शादी मई 2020 में हुई थी। दोनों के एक तीन साल का बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने की है एक्टर अली फजल के साथ शादी, जल्द बनेंगी मां

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उन्होंने 'लज्जो' का किरदार निभाया था। ऋचा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऋचा ने साल 2020 में अभिनेता अली फजल से शादी की थी। इसके बाद दोनों को काफी ट्रॉल किया गया था। अब ऋचा ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने दूसरे धर्म में शादी करने का फैसला क्यों लिया।

ऋचा ने 'गैलाटा इंडिया' संग बातचीत में कहा कि अगर आप अपनी पसंद पर अड़े रहते हैं और आपका परिवार आपके साथ है, आपका सपोर्ट करता है, तो बाकी चीजें मायने नहीं रखती हैं। जैसा कि मैंने कहा, एक इंसान पहले इंसान होता है और जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो आप किसी फिल्टर की तरह काम नहीं करते हैं। जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो बस यही होता है। जब हम अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने के लिए तैयार थे तब हमने इसे सार्वजनिक किया था।

इसके बाद हम खुलकर साथ में घूमने लगे थे। मैंने रिलेशनशिप तब कन्फर्म किया था, जब हम साल 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। गौरतलब है कि ऋचा और अली की पहली मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। कपल ने साल 2020 में कोरोनाकाल के दौरान गुपचुप शादी कर ली थी। साल 2022 में उन्होंने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोबारा शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क