न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नसीर को इसलिए परेशान कर रही ‘गदर 2’ की लोकप्रियता, विवान शाह का 2 साल बाद इनसे हुआ ब्रेकअप

नसीरुद्दीन शाह को एक ऐसा एक्टर माना जाता है, जिसने आर्ट के साथ कमर्शियल मूवीज में भी सफलता का स्वाद चखा। नसीर ने सिनेमा की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 12:45:19

नसीर को इसलिए परेशान कर रही ‘गदर 2’ की लोकप्रियता, विवान शाह का 2 साल बाद इनसे हुआ ब्रेकअप

नसीरुद्दीन शाह (73) को एक ऐसा एक्टर माना जाता है, जिसने आर्ट के साथ कमर्शियल मूवीज में भी सफलता का स्वाद चखा। नसीर ने सिनेमा की दोनों विधाओं में खुद को साबित किया। नसीर इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में तो कम ही सक्रिय हैं, लेकिन वे अपने बयानों से लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। नसीर बिंदास राय रखने के लिए जाने जाते हैं। नसीर को अब ‘गदर 2’ की भारी लोकप्रियता परेशान कर रही है।

नसीर का मानना है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ की तरह ही ‘गदर 2’ एक खतरनाक ट्रेंड लाने वाली है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में नसीर ने कहा कि बॉलीवुड में फिल्मों का ट्रेंड बदलता दिख रहा है। फिल्में जितनी ज्यादा कट्टरपंथियों वाली होती है उतनी ही ज्यादा लोकप्रिय होती है। अपने देश से प्यार करना ही काफी नहीं है, बल्कि ढोल पीट कर आपको काल्पनिक दुश्मन भी बनाने होंगे।

इन लोगों को यह एहसास नहीं है कि वे जो कर रहे हैं वह बहुत हानिकारक है। हालांकि मैंने ये फिल्में नहीं देखी है लेकिन ये ट्रेंड परेशान करने वाला लगता है। यह भयावह है जहां फिल्म निर्माताओं को ऐसी फिल्में बनाने में शामिल किया जा रहा है। जो सभी गलत चीजों की प्रशंसा करते हैं और बिना किसी कारण के अन्य समुदायों को नीचा दिखाते हैं। यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है।

naseeruddin shah,gadar 2 movie,vivaan shah,karishma sharma,ratna pathak shah,kashmir files,kerala story,happy new year

एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को डेट कर रहे थे नसीर-रत्ना के बेटे एक्टर विवान शाह

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे विवान शाह भी एक्टर बन चुके हैं। वे शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल विवान रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। विवान पिछले 2 साल से एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को डेट कर रहे थे। हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया। ये खबरें मीडिया में छाई हुई हैं।

करिश्मा ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम 2 साल से साथ थे। हम रिश्ते में अलग-अलग फेज में हैं। हमारे बीच अभी भी वही दोस्ती है लेकिन हमने अपने रिश्ते को ब्रेक देने का फैसला लिया है। विवान हमेशा मेरे परिवार जैसा रहेगा। मुझे रिलेशनशिप से ब्रेक चहिए था। मैं अभी सिंगल फेज एंजॉय करना चाहती हूं। इसके साथ ही मैं पूरी एनर्जी काम में देना चाहती हूं।

मैं कुछ नई स्किल्स सीखने पर भी ध्यान दे रही हूं। उल्लेखनीय है कि विवान ने साल 2011 में फिल्म ‘सात खून माफ’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। वे इसके बाद ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘लाली की शादी’, ‘मैं लड्डू दीवाना’, ‘कोट’, ‘बॉम्बे वैलवेट’ और ‘कबाड़’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका