न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Video : फैन ने सेल्फी लेनी चाही तो भड़क गए ये एक्टर, सलमान ने मां पर लुटाया प्यार और बच्चों के साथ की मस्ती

वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह करीब 50 साल से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। 73 वर्षीय नसीर के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। नसीर ने आर्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Feb 2024 11:51:43

2 Video : फैन ने सेल्फी लेनी चाही तो भड़क गए ये एक्टर, सलमान ने मां पर लुटाया प्यार और बच्चों के साथ की मस्ती

वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह करीब 50 साल से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। 73 वर्षीय नसीर के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। नसीर ने आर्ट और कॉमर्शियल दोनों तरह की फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। नसीर ने साल 1975 में फिल्म 'निशांत' से करिअर की शुरुआत की थी। वे हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे अपकमिंग वेब सीरीज 'शोटाइम' के कारण चर्चाओं में हैं।

इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक फैन पर बरस रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नसीर दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने फैन के सेल्फी मांगने के बाद चिढ़ जाते हैं। वे चिल्लाते हुए कहते हैं कि, “छोड़ते नहीं हो आप एक दफा भी, समझते क्यों नहीं हो आप।” इसके बाद उन्हें गुस्से में अपनी कार की ओर जाते देखा जा सकता है। उन्होंने चेहरा मास्क से ढका हुआ था और हाथ में एक किताब भी पकड़ रखी थी।

सोशल मीडिया यूजर्स नसीर के इस व्यवहार से हैरान हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “बहुत अभद्र व्यवहार है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसे कौन करता है एक ने लिखा, “बहुत ही खराब बर्ताव है। उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि उनका स्टारडम दर्शकों की वजह से ही है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “शक्ल अच्छी नहीं है, तो बात तो अच्छी कर लेते।” नसीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'कुत्ते' थी, जिसमें तब्बू, अर्जुन कपूर, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा भी थे।

CCL के लिए UAE में हैं सलमान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सलमान खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी फैमिली संग स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के चलते खूब पसंद किए जाते हैं। वे अक्सर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखते हैं। अब सलमान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी मां सलमा खान पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शारजाह का एक वीडियो अपलोड किया है।

दरअसल सलमान इस समय सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के 10वें सीजन के लिए यूएई में हैं। वीडियो में सलमान को टीम मुंबई हीरोज को सपोर्ट करने के लिए मैदान में एंट्री करते देखा जा सकता है। इस दौरान सलमान ने डेनिम जींस के साथ ब्लू कलर की शर्ट पहनी है, जिस पर टीम का लोगो भी बना हुआ था।

वीडियो में सलमान मां के गालों पर प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं उनकी मां भी लाडले पर प्यार बरसाती हैं। बाद में सलमान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ मस्ती करते नजर आए। दोनों बच्चों को मामा सलमान के साथ बातचीत करते और उन्हें कुछ फ्रेंच फ्राइज खिलाते देखा गया। आखिर में सलमान को फैंस का शुक्रिया करते देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम