न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नसीरुद्दीन शाह ने की अब इन 2 सुपरहिट मूवी की आलोचना, टाइगर की ‘गणपत’ का नया पोस्टर आया सामने

वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने बयानों के कारण लाइमलाइट में हैं। पिछले दिनों नसीर ने एक इंटरव्यू में ‘द केरल स्टोरी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 1:37:17

नसीरुद्दीन शाह ने की अब इन 2 सुपरहिट मूवी की आलोचना, टाइगर की ‘गणपत’ का नया पोस्टर आया सामने

वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने बयानों के कारण लाइमलाइट में हैं। पिछले दिनों नसीर ने एक इंटरव्यू में ‘द केरल स्टोरी’, ‘गदर 2’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों की भारी लोकप्रियता को परेशान करने वाली और डरावनी बताया था। अब उन्होंने एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ को कठघरे में खड़ा कर दिया है, जबकि दोनों सुपर डुपर हिट फिल्में हैं।

नसीर ने यूट्यूब चैनल वी आर युवा से बात करते हुए कहा कि मैं ये दोनों मूवीज नहीं देख सकता। ऐसी फिल्मों का मजा लेने से लोगों को क्या मिलता है। मैं सोच भी नहीं सकता कि ऐसी फिल्में देखने से रोमांच के अलावा और क्या मिलता है। मैंने ‘आरआरआर’ देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सका। मैंने ‘पुष्पा’ को देखने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं देख सका। हालांकि नसीर ने मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि मैंने मणिरत्नम की फिल्म पूरी देखी, क्योंकि वे काबिल फिल्ममेकर हैं, उनका कोई एजेंडा नहीं है। गौरतलब है कि नसीर के बयान पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया था। नसीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘चार्ली चोपड़ा’ और सोनी लिव ओरिजिनल सीरीज में नजर आएंगे।

‘गणपत’ का टीजर 29 सितंबर को होगा रिलीज, टाइगर ने दी जानकारी

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। 'गणपत' में टाइगर की जोड़ी एक बार फिर से कृति सेनन के साथ बनी है। इससे पहले कृति और टाइगर साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' में नजर चुके हैं। वह दोनों की पहली फिल्म थी।

निर्माताओं ने आज बुधवार (27 सितंबर) को 'गणपत' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें टाइगर और कृति की झलक देखने को मिल रही है। इसका टीजर 29 सितंबर को सामने आएगा। टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमसे मिलने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार क्योंकि हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए कुछ खास। 'गणपत' का टीजर 29 सितंबर 2023 को आ रहा है।'

बता दें कि 'गणपत' 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विकास बहल इसके डायरेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म डिस्टोपियन दुनिया पर आधारित एक्शन थ्रिल से भरपूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका