न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC 16 में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित नरेशी मीणा ने जीते 50 लाख, अमिताभ के इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रंग जमा रहे हैं। इसमें आने वाले अलग-अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 2:14:41

KBC 16 में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित नरेशी मीणा ने जीते 50 लाख, अमिताभ के इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रंग जमा रहे हैं। इसमें आने वाले अलग-अलग बैकग्राउंड वाले कंटेस्टेंट भी दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं। इसके लेटेस्ट एपिसोड में आईं राजस्थान के सवाई माधोपुर की नरेशी मीणा ब्रेन ट्यूमर सर्वाइवर थीं। नरेशी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया और 50 लाख रुपए जीते। वह 1 करोड़ रुपए के सवाल पर चूक गईं। 15वें सवाल का जवाब देने में नरेशी अटक गईं, जिस पर वह काफी इमोशनल हो गईं क्योंकि वह उन पैसों से अपना इलाज करवाना चाहती थीं।

हालांकि अमिताभ ने नरेशी को मदद करने का आश्वासन दिया है। 27 वर्षीय नरेशी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्हें पहली बार अपनी बीमारी का पता चला। 2019 में उन्होंने सर्जरी कराई थी जिसके लिए उन्हें अपने मां के गहने तक बेचने पड़े हालांकि ट्यूमर नहीं निकला। नरेशी जिस सवाल पर अटकीं वह खेल से जुड़ा हुआ था। अमिताभ ने उनसे पूछा कि “लीला राव दयाल किसे हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में एक सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं?” इसके ऑप्शन थे- 1. लॉटी डॉड 2. ग्लैडिस साउथवेल 3. सटन 4. किट्टी गॉडफ्री।

नरेशी ने कन्फ्यूजन की वजह से गेम से क्विट कर लिया। इस सवाल का सही जवाब ‘ग्लैडिस साउथवेल’ था। साल 1934 के विंबलडन ग्रैंडस्लैम में लीला मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। वे दूसरे राउंड में इडा एडमॉफ से हार गई थीं। उन्होंने पांच बार (1931-32, 1934-36) फ्रेंच ओपन की सिंगल इवेंट में भी पार्टिसिपेट किया था लेकिन वह एक भी मैच नहीं जीत पाई थीं। लीला मशहूर लेखिका भी थीं। उन्होंने अंग्रेजी और संस्कृत दोनों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर कई किताबें लिखीं।

महिला ने किया अमिताभ से प्यार का इजहार तो मिला यह जवाब, देखें वीडियो

KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन को कंटेस्टेंट्स के साथ खट्टी-मीठी बातचीत करते देखा जाता है। हाल ही में सोनी टीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की गई जोकि बिग बी के साथ एक BTS वीडियो है। इस दौरान एक मेकअप मैन अमिताभ का टच अप करते हुए उनकी नाक ठीक करता है। इस पर अमिताभ कहते हैं, “क्या हो गया है? आप लोग हमारे नाक के पीछे लग गए हैं। इनका खेला देखेंगे या हमारा नाक देखेंगे।”

इसके बाद ऑडियंस में बैठे सभी लोग हंसने लग जाते हैं। तब ऑडियंस में बैठी एक महिला अमिताभ के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए कहती है कि हम आपको ही देखने आए हैं। इस पर अमिताभ कहते हैं, “रहने दीजिए, आप ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि आप मेरे सामने बैठी हुई हैं। सब लोग तो यहां आपको देखने आए हैं। हम तो आपको देखने आए हैं।” उल्लेखनीय है कि अमिताभ शो की साल 2002 शुरुआत से ही होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। केवल तीसरे सीजन को सुपरस्टार शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री