न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नाना ने सेल्फी लेने आए शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी ने याद किए गरीबी के दिन

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर बीते दिनों विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 1:06:12

2 News : नाना ने सेल्फी लेने आए शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी ने याद किए गरीबी के दिन

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर बीते दिनों विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। फिलहाल वे एक गलत कारण से चर्चाओं में हैं। उन्होंने सेल्फी लेने आए एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया। नाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उन्हें जमकर कोसते हुए भला-बुरा कह रहे हैं।

उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल नाना इन दिनों वाराणसी में हैं। वहां डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग चल रही है। नाना सेट पर भूरे रंग के कोट के साथ भूरे रंग की हैट लगाए और मफलर पहने खड़े थे। वे जब दशाश्वमेध रोड पर शूटिंग कर रहे थे तभी एक युवक उनके बगल में आकर खड़ा हो गया और सेल्फी लेने लगा।

इतने में नाना को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे सिर पर जोरदार तमाचा मार दिया। बाद में क्रू मेंबर ने उस शख्स की गर्दन पकड़कर वहां से निकाल दिया। ये पूरी घटना एक कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि इससे पहले भी नाना कई विवादों में घिर चुके हैं।

nana patekar,actor nana patekar,nana patekar video viral,smriti irani,kyonki saas bhi kabhi bahu thi,journey movie,minister smriti irani

स्मृति ने पैसे कमाने के लिए शादी के दिन भी की थी शूटिंग

टीवी एक्ट्रेस और केंद्र सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को आज किसी और पहचान की जरूरत नहीं। हाल ही में स्मृति ने उन दिनों को याद किया जब वह स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की शूटिंग कर रही थीं। इसमें उन्हें ‘तुलसी’ का रोल निभाया था। स्मृति ने ‘ऑल अबाउट ईव इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने शादी के दिन भी सीरियल के लिए शूट किया।

यहां तक कि डिलीवरी के 3 दिन बाद ही उन्हें सेट पर जाकर शूटिंग करनी पड़ी। इसकी वजह पूछने पर स्मृति ने कहा कि क्योंकि मैं गरीब रही हूं। अगर आप गरीब हैं, तो आप काम करने के हर मौके का फायदा उठाते हैं और एक गरीब इंसान कभी भी ऐसा कोई मौका नहीं जाने देगा जो उसे पैसे कमाने में मदद कर सके।

अगर आप मेरे जैसे किसी इंसान को अपनी दैनिक मजदूरी छोड़ने के लिए कहेंगे, तो उन्हें दिल का दौरा पड़ जाएगा। गरीबी दबाव पैदा करती है और मैं बहुत क्लियर थी कि मैं उस दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगी। मेरा जन्म एक गौशाला में किराये के कमरे में हुआ था और मैंने पांचवीं क्लास तक एक अस्थायी स्कूल में पढ़ाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे