न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नाना पाटेकर ने 6 साल बाद दिया तनुश्री के आरोपों का जवाब, इस एक्ट्रेस को है हंसने की दुर्लभ बीमारी

नाना पाटेकर (73) को हम सब एक शानदार एक्टर के रूप में जानते हैं। उन्होंने आर्ट और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिनेमा में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 2:05:34

2 News : नाना पाटेकर ने 6 साल बाद दिया तनुश्री के आरोपों का जवाब, इस एक्ट्रेस को है हंसने की दुर्लभ बीमारी

नाना पाटेकर (73) को हम सब एक शानदार एक्टर के रूप में जानते हैं। उन्होंने आर्ट और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिनेमा में खुद को साबित किया है। नाना ने अपनी अदाकारी के लिए खूब प्यार बटोरा है। हालांकि उन्हें एक विवाद के कारण फैंस का गुस्सा भी झेलना पड़ा। दरअसल साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब 6 साल बाद नाना ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

नाना ने 'द लल्लन टॉप' को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे शुरू से पता था कि तनुश्री के आरोप झूठे हैं, यही वजह है कि मुझे कभी गुस्सा नहीं आया। मैं जानता था कि ये सब झूठ है। जब सब झूठ था तो मैं गुस्सा क्यों करूंगा? और वो सब बातें पुरानी हो चुकी हैं। हम क्या बात कर सकते हैं? सच तो सब जानते थे, जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो मैं क्या कहता, मैंने ये किया, मैंने वो किया,ऐसा मत करो? मैं सच जानता हूं कि मैंने कुछ नहीं किया।

गौरतलब है कि तनुश्री ने भारत में 'MeToo' कैंपेन की शुरुआत की, जब उन्होंने नाना, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। तनुश्री का कहना था कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनका 'यौन शोषण' करने की कोशिश की थी।

गाना एक ही एक्टर पर फिल्माया जाना था, लेकिन फिर भी शूटिंग के दिन नाना सेट पर मौजूद रहते थे। साल 2019 में मुंबई पुलिस ने नाना के खिलाफ सबूत खोजने शुरू किए, लेकिन सबूत न मिलने पर उन्होंने नाना को आरोपों से मुक्त कर दिया।

nana patekar,actor nana patekar,tanushree dutta,actress tanushree dutta,metoo campaign,nana tanushree,anushka shetty,actress anushka shetty,anushka rare laughing dieseae,baahubali

‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी ने कहा, अगर मैं हंसना शुरू कर दूं तो...

इस तनावभरी दुनिया में हंसी को सबसे बड़ी औषधि माना जाता है। हालांकि किसी-किसी के लिए यह नुकसानदायक भी है। ‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के लिए यह एक बीमारी है और उन्होंने खुद यह बात शेयर की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में अनुष्का ने यह खुलासा किया कि वह एक दुर्लभ हंसने की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण एक बार हंसना शुरू करने के बाद उन्हें रोकना असंभव हो जाता है।

अनुष्का ने कहा कि मुझे हंसने की बीमारी है, आप इसको जानकर हैरान हो सकते हैं। क्या हंसना एक समस्या है? हां मेरे लिए है। अगर मैं हंसना शुरू कर दूं तो 15 से 20 मिनट तक नहीं रुक पाती। जब मैं कॉमेडी सीन शूट करती हूं, उस वक्त मुझे बहुत हंसी आ जाती है और मैं जमीन पर लोटपोट हो जाती हूं। इसकी वजह से मुझे शूटिंग में बहुत दिक्कत होती है और कई बार काम रोकना भी पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी के पीछे की मुख्य वजह PBA यानी Pseudobulbar affect नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है।

इस कारण कई बार इंसान या तो बहुत ज्यादा हंसने लगता है या फिर उसे बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है। दोनों ही केस में इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। जिसे ये बीमारी होती है उसमें लक्षण ज्यादा समय तक नहीं रहते हैं। गहरी सांस लेने से काफी मदद मिल सकती है। दिमाग को किसी दूसरी जगह लगाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका