न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिथुन के बेटे नमाशी को ओरी से है इस बात की चिढ़, कपिल को न वैनिटी वैन मिली और न पैसा वापस...

मिथुन चक्रवर्ती ने कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। आज मिथुन भले ही फिल्मों में यदा-कदा ही दिखते हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 8:09:30

2 News : मिथुन के बेटे नमाशी को ओरी से है इस बात की चिढ़, कपिल को न वैनिटी वैन मिली और न पैसा वापस...

मिथुन चक्रवर्ती ने कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। आज मिथुन भले ही फिल्मों में यदा-कदा ही दिखते हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग स्टाइल और डांस फैंस के जेहन में बसा हुआ है। मिथुन से उलट उनके बेटे महाक्षय और नमाशी चक्रवर्ती फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए जूझ रहे हैं। हाल ही में नमाशी ने कहा कि उन्हें ओरी की प्रसिद्धी देखकर अफसोस होता है। उनका कहना है कि वे सुपरस्टार के बेटे होने के बाद पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि ओरी बिना कुछ किए ही प्रसिद्ध हैं।

नमाशी ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं नेपोटिज्म में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखता हूं। मैंने मुंबई में ऑडिशन में सफल होने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया है और मुझे पहली फिल्म 'बैड बॉय' मेहनत से मिली थी। जब मेरे एक दोस्त को पता लगा कि मैं मिथुन का बेटा हूं तो उसने पूछा कि क्या मैं ओरी को जानता हूं? मैं इस सवाल को सुनकर हैरान रह गया। इसके बाद मैंने हीरो बनने के लिए मेरे 3 साल के संघर्ष के बारे में सोचा।

मेरे दिमाग में आया कि मैं इतने बड़े स्टार का बेटा हूं, लेकिन इसके बाद भी मुझसे ज्यादा लोग ओरी को जानते हैं। मुझे ओरी की प्रसिद्धि देख हैरानी हुई और मैं भी उसकी तरह प्रसिद्ध होना चाहता हूं। बता दें कि ओरी एक सोशल मीडिया एक्टिवस्ट और एक ट्रेन्ड एनिमेटर हैं। इंटरव्यू में नमाशी ने बताया कि आखिर क्यों वे स्टार किड्स की तरह तस्वीरें नहीं खिंचवाते।

नमाशी ने बताया कि मैंने एक महीने तक ऐसा करने की कोशिश की। मैं कपड़े किराए पर लेता था और पोज देता था, लेकिन इससे मुझे काम नहीं मिला। इसलिए मैंने इसे बंद करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि मिथुन के बड़े बेटे महाक्षय को भी बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली।

namashi chakraborty,actor namashi chakraborty,mithun chakraborty,yogita bali,orry,kapil sharma,dilip chhabaria,car designer dilip chhabaria

कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया पर लगाए कई आरोप

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इस बीच कपिल ने कई मशहूर हस्तियों को धोखा देने वाले कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया पर कई आरोप लगाए हैं। कपिल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया कि छाबड़िया को उन्होंने एक कस्टमाइज्ड वैनेटी वैन का ऑर्डर दिया था लेकिन उन्होंने वाहन की डिलीवरी न होने के लिए उन पर ही दोष मढ़ने की कोशिश की।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने ये भी आरोप लगाया कि छाबड़िया ने उनसे अवैध तरीकों से पैसे ऐंठने की कोशिश की। वहीं ED ने धनशोधन मामले में छाबड़िया के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र के हिस्से के रूप में कपिल के अधिकृत प्रतिनिधि मोहम्मद हामिद का बयान दर्ज किया है। मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार (7 फरवरी) को आरोप पत्र पर संज्ञान लिया और मामले में छाबड़िया और छह अन्य आरोपियों को समन जारी किया और उन्हें 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।

हामिद ने ED के समक्ष कहा कि के9 प्रोडक्शंस के मालिक कपिल शर्मा ने दिसंबर 2016 में एक वैनिटी वैन की खरीद के लिए छाबड़िया से कॉन्टेक्ट किया था। इसके बाद मार्च 2017 में के9 प्रोडक्शंस और दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड (DCDPL) के बीच 4.5 करोड़ रुपए (टैक्स को छोड़कर) में एक वैनिटी वैन की डिलीवरी के लिए समझौता हुआ था। बाद में कपिल के प्रोडक्शन हाउस ने 5.31 करोड़ रुपए (कर सहित) का भुगतान किया था। DCDPL ने न तो कपिल को वैनिटी वैन दी और न ही कोई पैसा वापस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम