न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिग्गज स्टार के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर, बाइक सवार ने कार में बैठीं एक्ट्रेस पर किया हमला

नागार्जुन (64) साउथ इंडिया के बड़े स्टार हैं। वे कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में छाए हुए हैं। फिलहाल नागार्जुन से जुड़ी जो खबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 2:17:43

2 News : इस दिग्गज स्टार के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर, बाइक सवार ने कार में बैठीं एक्ट्रेस पर किया हमला

नागार्जुन (64) साउथ इंडिया के बड़े स्टार हैं। वे कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में छाए हुए हैं। फिलहाल नागार्जुन से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है, वह उनके फैंस का दिल तोड़ने वाली है। दरअसल हैदराबाद में नागार्जुन के स्वामित्व वाले एन कन्वेंशन सेंटर को अतिक्रमण के चलते गिराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस कर्मियों को तैनात करके सेंटर को गिराया जा रहा है। सेंटर की ओर जाने वाली सभी सड़कें फिलहाल बंद कर गई हैं। साइट पर लोगों को आने की अनुमति नहीं दी गई है।

स्थानीय अधिकारियों के निर्देश पर यह एक्शन लिया जा रहा है। आरोप है कि सेंटर को स्थानीय जलाशय, तम्मिडी चेरेवू, पर अतिक्रमण करके अवैध रूप से बनाया गया है। शिकायत मिलने के बाद हैदराबाद नगर निगम (हायड्रा) के अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की थी। शिकायत में कहा गया था कि सेंटर 3.5 एकड़ भूमि पर कब्जा करके बनाया गया है, जो मूल रूप से झील का हिस्सा था। 10 एकड़ के भूखंड पर बने सेंटर की कई सालों से जांच चल रही थी।

कार्रवाई शहर के माधापुर क्षेत्र में थम्मिडिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल (FTL) क्षेत्र और बफर जोन के भीतर अवैध निर्माण के आरोपों के बाद की गई है। नॉर्थ टैंक डिवीजन के कार्यकारी अभियंता द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार थम्मिडिकुंटा झील का एफटीएल क्षेत्र लगभग 29.24 एकड़ है। आरोप है कि सेंटर ने एफटीएल क्षेत्र के लगभग 1.12 एकड़ और बफर के भीतर अतिरिक्त 2 एकड़ पर अतिक्रमण किया हुआ है।

बता दें कि तेलुगु स्टार नागार्जुन अब तक दक्षिण की करीब 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला है। नागार्जुन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में 1967 में एंट्री कर ली थी। उनके पिता नागेश्वर राव जानेमाने एक्टर थे। उन्होंने लीड एक्टर के रूप में पहली फिल्म ‘विक्रम’ की थी। वे ‘बिग बॉस सीजन 3’ को होस्ट कर चुके हैं। इसी महीने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की थी। नागा की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी, जो करीब 4 साल ही चली। साल 2021 में उनका तलाक हो गया।

nagarjuna,south indian actor nagarjuna,nagarjuna n convention center,nagarjuna encroachment,naga chaitanya,payel mukherjee,actress payel mukherjee,payel attack

कोलकाता में बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हुआ हमला, फेसबुक पर किया लाइव स्ट्रीमिंग

कोलकाता में एक बाइक सवार ने फेमस बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला कर दिया। आरोपी ने पायल की कार के शीशे को मुक्का मारकर तोड़ दिया। यह घटना शुक्रवार (23 अगस्त) शाम को साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में हुई। पायल ने घटना के दौरान अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की और पूरी घटना बताई। वह फूट-फूट कर रोते हुए अपनी कार का टूटा हुआ शीशा दिखा रही थीं।

इस दौरान वह सवाल उठा रही थीं कि कोलकाता की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा कहां है। पायल बोलीं, “बाइक सवार ने मुझे विंडो खोलने को कहा लेकिन मैंने नहीं खोली। इसके बाद उसने विंडो पर मुक्का मारा और उसे तोड़ दिया। इस दौरान कांच के टुकड़े मेरे पूरे शरीर पर लग गए। पायल की पोस्ट पर कई लोगों ने मदद के लिए कोलकाता पुलिस को ट्रैक किया। सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

वहीं जोधपुर पार्क इलाके के पास ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का दावा है कि कार ने पहले उसे टक्कर मारी थी। गौरतलब है कि पायल बंगाली के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी कुछ खास फिल्में ‘द सीवेज ऑफ रॉबिन फूड’, ‘गिरगिट’ और ‘माइकल’ है। इसके अलावा उन्होंने एक्टर संजय मिश्रा के साथ हिंदी फिल्म ‘वो 3 दिन’ में भी काम किया है। उन्होंने 2017 में टॉलीवुड की फिल्म ‘देख कर मुंह लग’ से डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका