न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागार्जुन ने फैंस से मिलकर मांगी माफी, वीडियो वायरल, कार में बैठीं ऐश्वर्या ने पैपराजी को किया इग्नोर

हाल ही साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें उनके बॉडीगार्ड ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 7:06:29

2 News : नागार्जुन ने फैंस से मिलकर मांगी माफी, वीडियो वायरल, कार में बैठीं ऐश्वर्या ने पैपराजी को किया इग्नोर

हाल ही साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें उनके बॉडीगार्ड ने एक विकलांग फैन को धक्का दे दिया था। इसके बाद नागार्जुन को लोगों ने खूब भला-बुरा कहा यानी जिस हीरो को लोग देवता की तरह पूजते थे वे उन्हें कोसने लगे। अब जबरदस्त ट्रॉलिंग के बाद नागार्जुन ने एयरपोर्ट पहुंचकर उस फैन से मुलाकात की। यहां तक कि उससे माफी भी मांगी। बता दें कि तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने आज बुधवार (26 जून) को उस दिव्यांग फैन से मुलाकात की जिसे उनके बॉडीगार्ड ने धक्का दिया था।

उन्होंने उसे गले लगाया और फैन से कहा कि ये उसकी गलती नहीं थी। वीडियो में फैन काफी खुश नजर आ रहा है। ये वीडियो मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि नागार्जुन के माफी मांगने के बावजूद अभी भी कई फैंस उनसे रूठे हुए हैं। एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ इसलिए कि ये वीडियो वायरल हो गया, वो अब ये सब कर रहे हैं।

ये दिखावा है। उस समय दुख क्यों नहीं हुआ। वो बेचारा विकलांग लड़का था, फिर भी एक्टर ने विनम्रता या लिहाज नहीं दिखाया। वाकई दुखद! एक और यूजर ने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ऐसे ही हैं। उल्लेखनीय है कि नागार्जुन ने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करके भी माफी मांगी थी और आश्वासन दिया कि आगे इसको लेकर सतर्क रहेंगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई के खार में सिंपल और सोबर लुक में हुईं स्पॉट

पूर्व मिस वर्ल्ड, एक्ट्रेस और बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता है। वे ऐश्वर्या की हर गतिविधि से अपडेट रहना चाहते हैं। आज बुधवार (26 जून) को ऐश्वर्या जैसे ही मुंबई के खार में स्पॉट हुईं तो लोग उनकी तस्वीरों को धड़ाधड़ कैमरे में उतारने लगे। हालांकि ऐश्वर्या ने कैमरे पर एक सैकंड भी नहीं देखा और कार में बैठकर आगे की तरफ रवाना हो गईं। इस दौरान ऐश्वर्या डार्क ब्लू कलर का टॉप और डेनिम जींस पहने दिखीं।

वह ब्लैक गॉगल्स, ओपन हेयर और सटल मेकअप में नजर आईं। ऐश्वर्या कार में बैठकर भी पैपराजी को इग्नोर करती दिखीं। ऐश्वर्या ने बालों को आगे की तरफ किया हुआ था, जिससे उनका चेहरा दोनों तरफ से कवर दिखा और आगे की ओर हाथ से फेस कवर करती नजर आईं। ऐश्वर्या की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लोग उनके सिंपल और सोबर लुक की तारीफ कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने कुछ समय पहले फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस लुक से सबका दिल जीत लिया था। ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई 'पोन्नियिन सेलवन' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका