न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागा चैतन्य के बर्थडे पर फैंस को मिला ‘डबल गिफ्ट’, फिल्म ‘थंडेल’ का पोस्टर और ‘धूथा’ वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य अक्किनेनी आज गुरुवार (23 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें चाहने वालों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 11:50:00

नागा चैतन्य के बर्थडे पर फैंस को मिला ‘डबल गिफ्ट’, फिल्म ‘थंडेल’ का पोस्टर और ‘धूथा’ वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य अक्किनेनी आज गुरुवार (23 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और ऐसे में सोशल मीडिया उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं से अटा पड़ा है। इस खास मौके पर चैतन्य के फैंस को रिटर्न गिफ्ट मिला है। उनकी आगामी फिल्म के मेकर ने चैतन्य का फर्स्ट लुक और मूवी का टाइटल ‘थंडेल’ जारी किया है।

पोस्टर में चैतन्य नाव पर बैठे मछुआरे के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक नेता का जन्म अपने लोगों के लिए ऊर्जा और समय के खिलाफ सवारी करने के लिए होता है। युवा सम्राट का जन्मदिन समारोह जल्दी शुरू हो जाता है।” चैतन्य ने भी फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “#NC23 #Thandel है। एक ऐसा किरदार जिसे निभाने के लिए मैं वास्तव में उत्सुक हूं.. और एक टीम जिसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा।"

गौरतलब है कि फिल्म की कहानी गुप्त रखी गई है। टीम ने इस साल की शुरुआत में माचिलेसम नामक मछली पकड़ने वाले गांव की यात्रा की थी। श्रीकाकुलम के पास स्थित यह गांव मछली पकड़ने वाले समुदाय का घर है। चैतन्य ने किरदार के लिए न केवल अपने बाल बढ़ाए बल्कि मछुआरों की शारीरिक भाषा और बोली सीखने के लिए उनके साथ समय भी बिताया। फिल्म में अल्लू अरविंद भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नागा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है।

‘धूथा’ वेबसीरीज में नागा चैतन्य निभा रहे हैं पत्रकार की भूमिका

नागा चैतन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी OTT पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू वेबसीरीज 'धूथा' का चैतन्य के बर्थडे पर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'धूथा' तेलुगु ओरिजिनल सीरीज है जो कि सस्पेंस-थ्रिल से भरपूर है। ये ट्रेलर पत्रकार सागर (नागा चैतन्य) की जिंदगी में आने वाले अंधेरे और खतरनाक मोड़ों की एक झलक दिखाता है।

जब अखबारों की कतरनें उसके आस-पास के लोगों के साथ होने वाली भयानक दुर्घटनाओं की भविष्यवाणी के बारे में बताती हैं। 'धूथा' के डायरेक्टर विक्रम के. कुमार हैं। इस 8 एपिसोड की सीरीज में पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई भी हैं। 'धूथा' का प्रीमियर 1 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

'धूथा' की कहानी पत्रकार सागर के ईर्द-गिर्द घूमती है। उसे अखबारों के जरिए कुछ मौतों के बारे में पता चलता है। इसके बारे मे जांच-पड़ताल करने वाले पत्रकार को एहसास होता है कि समय खत्म होने से पहले उसे इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने का रास्ता खोजना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे