न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हो रही है सगाई, सामने आईं इस एक्ट्रेस की गोद भराई की झलकियां

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य का साल 2021 में पत्नी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक हो गया था। इसके बाद पिछले कुछ समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 11:49:01

2 News : नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हो रही है सगाई, सामने आईं इस एक्ट्रेस की गोद भराई की झलकियां

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य का साल 2021 में पत्नी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक हो गया था। इसके बाद पिछले कुछ समय से लगातार कहा जा रहा था कि नागा अब एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वे कई दफा साथ नजर आ चुके हैं जिससे लगता है कि उनके बीच कोई खास बोंडिंग है। अब 'द ग्रेट आंध्र' की एक रिपोर्ट के अनुसार नागा के एक विश्वसनीय सूत्र ने खुलासा किया है कि वे आज गुरवार (8 अगस्त) को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता के साथ सगाई कर सकते हैं।

नागा के पिता नागार्जुन जल्द ही शादी के बारे में एक नोट जारी करेंगे, जबकि सगाई की तस्वीरें 9 को जारी की जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि जून में नागा और शोभिता ने यूरोप में छुट्टियों का मजा उठाया था। एक तस्वीर में दोनों वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद लेते दिखे। इससे पहले सामंथा व नागा चैतन्य ने तीन साल पहले जब तलाक की घोषणा की थी, तो फैंस का दिल टूट गया था।

उसके बाद नागा और शोभिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिस पर यूजर्स शोभिता को घर तोड़ने वाली बताने लगे थे। सामंथा व नागा को फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर प्यार हुआ था और साल 2017 में वे विवाह बंधन में बंध गए थे। बता दें इस शादी में जमकर पैसे खर्च हुआ था, लेकिन कुछ सालों के अदंर ही रिश्ता टूट गया। इसके बाद सामंथा अपनी बीमारी से जूझ रही हैं और वहीं नागा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनेंगे युविका चौधरी और प्रिंस नरुला

मनोरंजन जगत के प्यारे कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी थी। दोनों इन दिनों क्वालिटी टाइम बिताने के साथ पेरेंटहुड जर्नी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच युविका की ग्रैंड गोद भराई रस्म हुई है, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें युविका और प्रिंस के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

बेबी शॉवर में युविका वाइट ड्रेस में बिल्कुल बार्बी डॉल जैसी लग रही थीं। युविका का सिंपल मेकअप और पीछे की तरफ आधे बंधे घने घुंघराले बालों के साथ बो क्लिप चार चांद लगा रहा था। प्रिंस ने वाइट पैंट के साथ ब्लू टोन वाली शर्ट पहनी थी। फंक्शन में परिवार से सदस्यों के साथ निशा रावल, माही विज, संभावना सेठ, रफ्तार जैसे सेलेब्स ने भी शिरकत की। निशा ने गोदभराई की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इसमें वो युविका और प्रिंस संग पोज देती और मस्ती करती दिख रही हैं। इसके साथ ही अन्य तस्वीरों में फंक्शन की सजावट की झलक भी देख सकते हैं। बैकग्राउंड को ब्लू और पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया। बीच में एक पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है, जिस पर लिखा है, “adventure awaits.” कपल ने रोमांटिक डांस भी किया। इस दौरान प्रिंस बेबी बंप को किस करते हुए नजर आए। प्रिंस और युविका की लव स्टोरी साल 2015 में ‘बिग बॉस 9’ हाउस से शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क