न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस इनके साथ जल्द करेंगी शादी, सोहा ने पिता को बर्थ एनिवर्सरी पर ऐसे किया याद

इन दिनों मनोरंजन जगत से लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 6:43:20

2 News : ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस इनके साथ जल्द करेंगी शादी, सोहा ने पिता को बर्थ एनिवर्सरी पर ऐसे किया याद

इन दिनों मनोरंजन जगत से लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की शादी हुई है और अब ‘कुबूल है’ शो से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति शादी को लेकर खबरों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। दिग्गज प्रोड्यूसर एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' में सुरभि नजर आई थीं। इसमें भी सुरभि को काफी सराहा गया था। वह अपने बॉयफ्रेंड सुमित संग शादी रचाएंगी।

वैसे सुरभि पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखती हैं। वह सुमित के साथ भी पब्लिक प्लेस पर कम ही दिखती हैं। सुरभि लंबे समय से सुमित को डेट कर रही हैं और अब दोनों रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि मार्च में शादी करने वाली हैं। कपल की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है। वे 6-7 तारीख को शादी कर सकते हैं।

हालांकि शादी कहां होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल सुरभि ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। काम की बात करें तो सुरभि ने ‘कुबूल है’ में ‘जोया’ का किरदार निभाया, जिसमें उनके साथ बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर थे। सुरभि ने ‘नागिन’ सीरीज में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने ‘बेला’ नाम की नागिन का रोल प्ले किया था।

सोहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कई तस्वीरें, याद की पिता की यह खास पारी

मशहूर क्रिकेटर दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी ने दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ शादी की थी। आज शुक्रवार (5 जनवरी) को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी बेटी सोहा अली खान ने एक खास पोस्ट के साथ पिता को याद किया। सोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके साथ सोहा के पति एक्टर कुणाल खेमू और बेटी इनाया भी हैं।

सोहा ने परिवार के साथ मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड की भी फोटो शेयर की है। सोहा ने कैप्शन में लिखा, “आज अब्बा को उनके जन्मदिन पर उनके खेलने के पसंदीदा स्थानों में से एक - मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जाकर याद करना और जश्न मनाना उचित लगा। उन्होंने कई टेस्ट शतक बनाए, लेकिन कई लोग उनकी सबसे बेहतरीन पारी को, किसी भी शतक के बराबर, 1967-68 में एमसीजी में 75 रन की पारी मानते हैं।

जब वो बल्लेबाजी करने आए तो भारत का स्कोर 5 विकेट पर 25 रन था और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें एक रनर की जरूरत थी। वह अपने सामान्य फ्रंट-फुट शॉट नहीं खेल सके और 162 के कुल स्कोर पर भारत के लिए अपनी राह बना ली। उस दिन उनके 75 रन ने इसे पूरा किया। विजडन एशिया क्रिकेट की शीर्ष 25 भारतीय टेस्ट पारियों की सूची में 14 नंबर- ‘एक पैर और एक आंख से खेली गई पारी’। जन्मदिन मुबारक हो अब्बा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका