न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर को अक्षय के स्टाफ से भी कम फीस मिली, शादीशुदा एक्ट्रेस की जिंदगी में आ गया था कोई और...

मुश्ताक खान एक्टिंग की दुनिया में जाना-पहचाना चेहरा है। वे टीवी और सिनेमा दोनों में खूब काम कर चुके हैं। उनका स्पेशल अंदाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 12:43:37

2 News : इस एक्टर को अक्षय के स्टाफ से भी कम फीस मिली, शादीशुदा एक्ट्रेस की जिंदगी में आ गया था कोई और...

मुश्ताक खान एक्टिंग की दुनिया में जाना-पहचाना चेहरा है। वे टीवी और सिनेमा दोनों में खूब काम कर चुके हैं। उनका स्पेशल अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। वे ज्यादातर चरित्र भूमिकाओं में नजर आते हैं। मुश्ताक को 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच मुश्ताक ने एक पॉडकास्ट में खुलकर अपने दिल की बात की। मुश्ताक ने 'वेलकम' फिल्म में उदय शेट्टी की गैंग के मेंबर बने बल्लू और ‘गदर’ मूवी में सनी देओल के पाकिस्तानी दोस्त गुल खान का किरदार निभाया था।

मुश्ताक ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वेतन असमानता बहुत ज्यादा है। अक्षय कुमार का जो स्टाफ है ना हमें ‘वेलकम’ में उससे भी कम फीस मिली थी। ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि हमारी फिल्मों में एक स्टार को लेकर जो पैसा खर्च होता है, वो होता है। हम तो अकेले चले जाते हैं। हम इकोनोमी क्लास में यात्रा करते हैं। ‘वेलकम’ की शूटिंग के दौरान दुबई में हम लोग जिस होटल में थे उसी में स्टार्स का स्टाफ होता था। मगर बहुत सारे मेकर्स ऐसे भी हैं जो इस भेदभाव को खत्म भी कर रहे हैं।

जब मुश्ताक से पूछा गया कि क्या वे अब 'वेलकम टू द जंगल' में ‘बल्लू’ के रोल में दिखाई देंगे तो बोले उस फिल्म में उदय (नाना पाटेकर) नहीं हैं, मजनूं (अनिल कपूर) नहीं हैं तो इसलिए मैं नहीं हूं। तो इस फिल्म का पूरा का पूरा सेटअप ही नहीं है तो हम लोग भी नहीं हैं। मुश्ताक की अगली फिल्म 'स्त्री 2' है। मुश्ताक ने सहायक कलाकार के रूप में कई फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘राउडी राठौड़’, ‘गोपी किशन’, ‘वांटेड’, ‘एक और एक ग्यारह’, ‘मुझसे शादी करोगी’ के नाम भी शामिल हैं।

mushtaq khan,actor mushtaq khan,gadar 2,welcome,mushtaq khan fees,rinku dhawan,kiran karmakar,bigg boss 17

‘बिग बॉस 17’ फेम रिंकू धवन ने बताई किरण करमकर से अलग होने की वजह

बिग बॉस 17 में मशहूर एक्ट्रेस रिंकू धवन ने भी अपनी चुनौती पेश की थी। वह हाल ही में घर से बाहर हो चुकी हैं। रिंकू की शादी लोकप्रिय सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में उनके को स्टार रहे किरण करमरकर से हुई थी। 15 साल तक साथ रहने के बाद उनका तलाक हो चुनका है। उनका एक बेटा है जो रिंकू के साथ रहता है।

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू ने एक इंटरव्यू में किरण के बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि जब किरण ने मुझसे बात करना बंद कर दिया तो हमारा प्यार ही खत्म हो गया। मैं हमेशा से बातूनी रही हूं लेकिन किरण को चुप्पी में आराम मिलता था। जब मेरी किरण संग बातचीत बंद हो गई तो मैं एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ गईं, जिसके साथ अपनी भावनाओं और समस्याओं को साझा कर सकती थी।

उस शख्स के साथ मेरा केवल भावनात्मक संबंध था। चीजें तब खराब हो गईं जब किरण ने मेरा एक ईमेल देख लिया जो मैंने उस शख्स को भेजा था। इसके बाद किरण ने घरवालों को बुलाया और काफी हंगामा किया। इसके बाद मैं उसी बिल्डिंग में दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हो गई। वैसे मैं और किरण बेटे को एक साथ पाल रहे थे। उसे हमारे अलग होने के बारे में तब पता चला जब वह एसएससी में था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका