न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Trailer Release : ‘मर्डर मुबारक’ में सारा सहित ये सितारे मचाएंगे धमाल, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ है कॉमेडी से भरपूर

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मर्डर मुबारक' रिलीज होने वाली है। फिल्म काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। अब मेकर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Mar 2024 6:38:41

2 Trailer Release : ‘मर्डर मुबारक’ में सारा सहित ये सितारे मचाएंगे धमाल, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ है कॉमेडी से भरपूर

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मर्डर मुबारक' रिलीज होने वाली है। फिल्म काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। अब मेकर्स ने आज मंगलवार (5 मार्च) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। इसे 15 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म अनुजा चौहान की किताब 'क्लब यू टू डेथ' पर आधारित है। यह कई दिग्गज सितारों से सजी हुई है। कहानी एक मर्डर और 7 संदिग्धों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सारा अली खान, करिश्मा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग है। फिल्म में मॉडर्न फैमिली, शानदार डायलॉग्स, एक्शन, रोमांस, खून-खराबा सबकुछ देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सारा और विजय का किस और इंटिमेट सीन भी दिखा। कहानी दिल्ली में हुई एक हत्या के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसकी पड़ताल एसीपी बने पंकज त्रिपाठी करते हैं। सारा से लेकर करिश्मा तक सभी पंकज के शक के दायरे में हैं।

फिल्म का विषय इतना गंभीर होने के बावजूद इसमें कॉमेडी का तड़का भी है। इसमें डिंपल कपाड़िया, विजय वर्मा, संजय कपूर और टिस्का चोपड़ा जैसे सितारे भी हैं। सारा साउथ दिल्ली की अमीर शहजादी बनेंगी, जबकि विजय चांदनी चौक के आशिक के किरदार में दिखेंगे। करिश्मा 90 की ड्रीम गर्ल के किरदार में नजर आएंगी। संजय एक शहजादा का रोल करेंगे।

murder mubarak,murder mubarak movie,sara ali khan,karisma kapoor,pankaj tripathi,madgaon express,madgaon express movie,kunal kemmu,goa

‘मडगांव एक्सप्रेस’ में प्रतीक, अविनाश व दिव्येंदू देखते हैं गोवा जाने का सपना

हाल ही डायरेक्टर कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' से इसके तीनों एक्टर प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी व दिव्येंदू शर्मा का फर्स्ट लुक स्पेशल स्टाइल में जारी किया गया था। अब आज मंगलवार (5 मार्च) को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर को देखकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है।

वे बचपन से ही गोवा जाने का सपना देखते हैं और बड़े होकर किसी न किसी तरह से वहां पहुंच जाते हैं। अनजाने में एक दवा घोटाले में फंसने से लेकर खुद को दवा तस्करों, गिरोहों और पुलिस के बीच फंसने तक, उनकी सड़क यात्रा एक अराजक परीक्षा में बदल जाती है। इस दौरान नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम की भी एंट्री होती है।

'मडगांव एक्सप्रेस' को 'बचपन के सपने...लग गए अपने' टैगलाइन के साथ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह कुणाल के डायरेक्शन में पहली फिल्म है। कुणाल कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा भी बिखेर चुके हैं। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम