न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर दर्शकों को डराने आ गया है 'मुंज्या', डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी देखने को मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 6:12:53

फिर दर्शकों को डराने आ गया है 'मुंज्या', डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई

बीते जून में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी देखने को मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

इसी साल जून के शुरुआती हफ्ते में रिलीज हुई फिल्म ने बिना किसी बड़े स्टार के बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसकी सफलता पर फिल्म में लीड रोल में नजर आईं शरवरी वाघ ने मनी कंट्रोल से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें ये सोचकर काफी अच्छा लगता है कि इतने सारे लोग उनकी फिल्म देखने थिएटर्स में आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिले प्यार और तारीफ के लिए शुक्रिया भी अदा किया। अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह उनकी दूसरी रिलीज थी और शुरुआती दौर में मिली इतनी बड़ी सफलता ने उन्हें काफी प्रेरणा दी है।

और अब मेकर्स की ओर से उन दर्शकों के लिए खुशखबरी है जो अब तक इस फिल्म को नहीं देख सके हैं और इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

'मुंज्या' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। यह फिल्म आज यानी 25 अगस्त से दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस थ्रिलिंग खबर को सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा, "आपको मुंज्या याद है, और वह अपनी मुन्नी को खोजने के लिए दौड़ता हुआ आया था... सभी मुन्नियां, कृपया सावधान रहें। मुंज्या को अब डिज्नी+हॉटस्टार पर देखें।"

'मुंज्या' दिनेश विजान की मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में दोनों मुख्य कलाकार अभय वर्मा और शरवरी वाघ के अभिनय को काफी सराहा गया था। दोनों कलाकारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो मुंज्या के बाद शरवरी वाघ 'महाराज' और 'वेदा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह वाईआरएफ की 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ भी शरवरी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी। वहीं, अभय वर्मा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क