न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मुंज्या’ फेम अभय इसलिए शाहरुख को करते हैं पसंद, भीष्म प्रतिज्ञा से नहीं रुकी मुकेश खन्ना की शादी

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मुंज्या' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। कम बजट में बनी फिल्म 13 दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 3:45:57

2 News : ‘मुंज्या’ फेम अभय इसलिए शाहरुख को करते हैं पसंद, भीष्म प्रतिज्ञा से नहीं रुकी मुकेश खन्ना की शादी

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मुंज्या' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। कम बजट में बनी फिल्म 13 दिन में 65 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इसमें एक्टर अभय वर्मा अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। अब अभय ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की। अभय ने मिड डे के साथ इंटरव्यू में कहा कि मैं शाहरुख खान से इंस्पायर्ड हूं और उनकी तरह लाइफ जीने का लक्ष्य रखता हूं।

मुझे पता है कि कोई दूसरा शाहरुख नहीं हो सकता, लेकिन मैं सच में न सिर्फ उनके जैसा सफल एक्टर बनना चाहता हूं, बल्कि उनके जैसा विनम्र इंसान भी बनना चाहता हूं। वैसे तो शाहरुख की निजी और प्रोफेशनल लाइफ ने मुझे काफी प्रभावित किया है, लेकिन उनकी शख्सियत और खुले दिल की बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता एक पेशेवर पहलू है, लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप किस तरह के इंसान हैं।

आप अपनी अच्छाई से जितने चाहें उतने दिल जीत सकते हैं और शाहरुख एक ऐसे इंसान हैं, जिन्हें मैंने अपना आदर्श माना है। अभय ने मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में भी काम किया था। बता दें कि 'मुंज्या' 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभय के साथ-साथ शरवरी वाघ, मोना सिंह और सत्यराज ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

munjya movie,abhay verma,actor abhay verma,shahrukh khan,abhay shahrukh,munjya abhay,mukesh khanna,actor mukesh khanna,mahabharat,bhishma pitamah,shaktimaan,mukesh marriage

मुकेश खन्ना ने ‘महाभारत’ में निभाया था ‘भीष्म पितामह’ का किरदार

एक्टर मुकेश खन्ना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खूब काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ और ‘शक्तिमान’ के किरदार से मिली। मुकेश 23 जून को 66 साल के होने जा रहे हैं और अभी तक कुंवारे हैं। इस बीच मुकेश ने अपनी शादी नहीं होने पर खुलकर बात रखी है। मुकेश ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि कि लोग पूछते हैं कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की।

क्या ‘भीष्म पितामह’ की प्रतिज्ञा की वजह से उनकी शादी नहीं हो रही है? मुकेश ने इस पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ‘भीष्म पितामह’ वाले किरदार और अपनी आज की तस्वीर का कोलाज शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि क्या एक भीष्म प्रतिज्ञा किसी की शादी रोक सकती है? लोग सोचते हैं कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैं ऐसा नहीं सोचता।

मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है। शायद वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली। शायद मिले। लोग ये भी मानते हैं जितनी अधिक गर्लफ्रेंड्स आपकी उतने ज्यादा आप मर्द! मैं ऐसा नहीं मानता। लोग ये भी मानते हैं कि पत्नी को पतिव्रता होना चाहिए। मैं ये मानता हूं पति को भी पत्नीव्रता होना चाहिए। लेकिन इतना तो तय है मेरी शादी भीष्म प्रतिज्ञा ने नहीं रोकी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क