न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी ऐसी रिएक्शन, ISPL के मैच में दिखा था दोनों का याराना!

नोएडा पुलिस ने रविवार को जहरीले सांपों की तस्करी के मामले में यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 10:57:25

एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी ऐसी रिएक्शन, ISPL के मैच में दिखा था दोनों का याराना!

नोएडा पुलिस ने रविवार को जहरीले सांपों की तस्करी के मामले में यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एल्विश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी इस गिरफ्तारी के बाद एल्विश के फैंस को झटका लगा है। साथ ही कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।

हालांकि जब ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी से इस बारे में पूछा गया तो वे इस सवाल से बचते नजर आए। मुनव्वर फिलहाल कलर्स टीवी के ‘होली स्पेशल’ के लिए मुंबई से डेढ़ घंटे की दूरी पर लगाए गए सेट पर शूट कर रहे हैं।

शूटिंग से पैक अप होते ही जब वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने मुनव्वर से एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर उनकी राय पूछी तब उन्होंने कहा कि मुझे कुछ भी आइडिया नहीं है इस बारे में। मुनव्वर अपना फोन दिखाते हुए बोले मेरा फोन तो बंद था। मेरे फोन की बैटरी पूरी डेड हो चुकी है। मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता और इसलिए इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

mumawar faruqui,elvish yadav,munawar elvish,bigg boss ott 2,bigg boss 17,elvish arrest,ispl

मुनव्वर के साथ फोटो-वीडियो वायरल होने पर एल्विश ने मांगी थी माफी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एल्विश और मुनव्वर मुंबई में आयोजित टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उस मैच में अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, कुणाल खेमू सहित और भी कई सेलिब्रिटी मौजूद थे। तब एल्विश-मुनव्वर की कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। मुनव्वर को एल्विश के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया।मुनव्वर के साथ दोस्ती से एल्विश के कई फैंस नाराज हो गए। इसका कारण ये था कि मुनव्वर पूर्व में हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं।

बाद में एल्विश ने एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि मुनव्वर से दोस्ती से ज्यादा उनके लिए उनके फैंस मायने रखते हैं और आगे से पूरी कोशिश करेंगे कि उनकी किसी हरकत की वजह से फैंस के दिल को चोट न पहुंचे। उल्लेखनीय है कि एल्विश ने पिछले साल Bigg Boss OTT 2 और मुनव्वर ने इस साल Bigg Boss 17 का खिताब जीता था। दोनों ही खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एल्विश तो कई विवादों में फंस चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका