न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुनव्वर ने इनके साथ की दूसरी शादी! अब इस एक्ट्रेस ने शादी की फोटो डिलीट कर दिए तलाक के संकेत

'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। मुनव्वर अब एक बार फिर चर्चाओं में हैं। मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 7:06:11

2 News : मुनव्वर ने इनके साथ की दूसरी शादी! अब इस एक्ट्रेस ने शादी की फोटो डिलीट कर दिए तलाक के संकेत

'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। मुनव्वर अब एक बार फिर चर्चाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने 10-12 दिन पहले मुंबई के एक होटल में सीक्रेट वेडिंग की है जिसमें केवल उनके परिवार के लोग और करीबी शामिल हुए। शुरुआत में यह खबर एक फैन पेज के जरिये सामने आई थी। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर ने दूसरी बार निकाह कर लिया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि यह लव मैरिज है या अरेंज। मुनव्वर ने आईटीसी मराठा होटल में निकाह किया है।

शादी में केवल 100 मेहमान शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि 26 मई को उन्होंने रिसेप्शन रखा था, जिसमें एक्ट्रेस हिना खान भी शामिल हुई थीं। मुनव्वर की दुल्हन का नाम महजबीन कोटवाला है, जो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। शादी की खबरों पर मुनव्वर या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर शादी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो इंविटेशन बोर्ड की है जो होटल में लगा है।

बोर्ड पर दूल्हे और दुल्हन के नाम का पहला अक्षर M लिखा है। इस पर तारीख 26 मई 2024 लिखी है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि ये फोटो शादी से ही है। इसके अलावा हिना ने भी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह एथनिक लुक में दिखीं। फोटो के बैकग्राउंड में ‘मेरे यार की शादी है’ गाना बज रहा है। बता दें मुनव्वर ने पहली शादी साल 2017 में की थी।

मुनव्वर ने इसे भी छिपाकर रखा था, जिसका खुलासा कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में हुआ था। उनका एक बेटा भी है। साल 2020 में उनकी शादी टूट गई थी। इसके बाद मुनव्वर का नाजिला सिताशी और आएशा खान के साथ अफेयर रहा। कुछ दिन पहले मुनव्वर के एक दोस्त ने फोटो शेयर की थी, जिसमें वह हॉस्पिटल बैड पर लेटे नजर आए थे। इसके बाद फैंस को उनकी काफी चिंता हो गई थी।

munawar faruqui,mehzabeen coatwala,munawar mehzabeen marriage,bigg boss 17,bb-17,divya agarwal,apurva padgaonkar,bigg boss ott 1,bb ott 1,divya apurva

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पाडगावकर की 20 फरवरी को हुई थी शादी

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विजेता एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने इसी साल 20 फरवरी को अपूर्व पाडगावकर के साथ शादी की थी। इसके बाद दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को शादी की झलक दिखाई थी। उन्होंने कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। दिव्या हाल ही अपूर्व के साथ हनीमून पर गई थीं। हालांकि वहां से लौटने के बाद न जाने क्या हुआ और दिव्या ने शादी की हर तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से हटा दी।

दिव्या के इंस्टा फीड पर लास्ट पोस्ट 19 मार्च की है जो कि एक वीडियो है। इसके अलावा दिव्या ने अपूर्व संग ज्यादातर तस्वीरें हटा दी हैं। ऐसे में फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि दिव्या का पति के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ तो दावा कर रहे हैं कि दिव्या शादी के 3 महीने बाद ही तलाक लेने वाली हैं। अपूर्व के अकाउंट से भी दिव्या के साथ उनकी ज्यादातर तस्वीरें गायब हैं।

इन अफवाहों पर अब तक न तो दिव्या ने और न ही अपूर्व ने कोई रिएक्शन दी है। कुछ दिनों पहले दिव्या पति के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उन्होंने पैपराजी के साथ शादी का अनुभव साझा किया था। उल्लेखनीय है कि इन दिनों एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाहें भी जोरों पर हैं। नताशा ने सोशल मीडिया से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष