न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB-17 के विजेता मुनव्वर पर हुआ अंडों से हमला, कपड़ों और स्वैग से ध्यान खींच रहे दिलजीत ने कहा...

स्टैंडअप कॉमेडियन व रैपर मुनव्वर फारूकी ने इस साल ‘बिग बॉस 17’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही मुनव्वर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 12:55:10

2 News : BB-17 के विजेता मुनव्वर पर हुआ अंडों से हमला, कपड़ों और स्वैग से ध्यान खींच रहे दिलजीत ने कहा...

स्टैंडअप कॉमेडियन व रैपर मुनव्वर फारूकी ने इस साल ‘बिग बॉस 17’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही मुनव्वर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उनका सामना कुछ विवादों से भी हो चुका है। कुछ दिनों पहले उन्हें हुक्का पार्लर में हुक्का पीते हुए देखा गया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि कुछ देर में उन्हें छोड़ दिया गया था क्योंकि वो जमानती अपराध था।

अब 9 अप्रैल को मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर मिनारा मस्जिद में उनकी एक रेस्टोरेंट के मालिक से लड़ाई हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर पर रेस्टोरेंट के स्टाफ और मालिक ने अंडों से हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुनव्वर उस रेस्टोरेंट के कॉम्पिटिटर के यहां चले गए थे। वीडियो में बहुत भीड़ नजर आ रही है और मुनव्वर को वहां से बचाकर ले जाया जा रहा है। मुनव्वर भी गुस्से में हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट का मालिक इसलिए नाराज था क्योंकि उन्होंने मुनव्वर को बुलाया था, लेकिन वे दूसरे रेस्टोरेंट में चले गए। इसी कारण मुनव्वर पर अंडों की बरसात हो गई। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक और उसके स्टाफ के 5 लोगों पर अराजकता फैलाने और कथित तौर पर मुनव्वर पर अंडे फेंकने का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि मुनव्वर साल 2021 में इंदौर की सेंट्रल जेल में रहे थे। तब उन पर हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप था। इसी तरह ‘बिग बॉस 17’ में घर के अंदर एक और कंटेस्टेंट आयशा खान ने मुनव्वर पर आरोप लगाया था कि वे डबल डेटिंग कर रहे थे और नाजिला के साथ रिलेशन में रहकर उन्होंने आयशा को प्रपोज किया था।

‘अमर सिंह चमकीला’ में बदले हुए रूप में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें दिलजीत के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म में दिलजीत का फैशन और स्टाइल सबका ध्यान खींच रहा है। दिलजीत ने एक चैट शो में इस बारे में बात की। दिलजीत ने कहा कि मुझे कोई शौक नहीं था कपड़ों का, स्वैग वगैरह का। मैंने बस यह सोचा कि जब हम पंजाब में थे, जब बॉलीवुड फिल्में बनती थीं, तो जो सरदार होते थे उन्हें वो सही नहीं दिखाते थे।

उन्हें बहुत खराब कपड़े पहनाते थे। तो मैंने अपनी स्टाइल को बदला और दिखाया कि हम भी अच्छे दिख सकते हैं। फैशन का मतलब ये नहीं है कि आप लुई विटॉन और बैलेंसियागा में जाकर कुछ भी उठा लो। महंगे कपड़े पहनना अलग बात है, फैशन करना और बात है। तो मुझे ये था कि जब मैं गया न वहां पर, तो जितने बॉलीवुड के ये स्टाइलिश बंदे हैं, इन सबसे अच्छा पहनूंगा मैं, जो मुझे पता है कि क्या है।

पंजाब का कनेक्शन जो है वो सीधा मेनस्ट्रीम से है। न्यूयॉर्क में जो फैशन चल रहा है वो सीधा आएगा पंजाब में, बीच में कहीं रुकता नहीं है। मुझे ये था कि जब मैं वहां जाऊंगा तो इनको दिखाऊंगा कि यार आप गलत बन्दे पोर्ट्रे कर रहे हो, हम ऐसे नहीं हैं। अगर मैं स्टेज पर नहीं हूं, तो नॉर्मल कपड़े पहनता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष