न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुनव्वर फारूकी की ‘हफ्ता वसूली’ विवादों में, अश्लीलता और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

एडवोकेट अमिता सचदेव ने इस शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को मेल लिखकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के तहत मुनव्वर फारूकी पर एफआईआर दर्ज करने और शो पर बैन लगाने की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 6:25:02

मुनव्वर फारूकी की ‘हफ्ता वसूली’ विवादों में, अश्लीलता और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

हाल के दिनों में स्टैंड-अप कॉमेडियंस के लिए समय चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के बाद अब बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी भी विवादों में घिर गए हैं। उनके कॉमेडी शो हफ्ता वसूली पर अश्लीलता फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं।

एडवोकेट अमिता सचदेव ने इस शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को मेल लिखकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के तहत मुनव्वर फारूकी पर एफआईआर दर्ज करने और शो पर बैन लगाने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फारूकी ने विभिन्न धर्मों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और देश के सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान किया है। इसके अलावा, उन पर यह भी आरोप है कि वे अपने शोज में सटायर और कॉमेडी के नाम पर युवाओं के दिमाग में नकारात्मकता भर रहे हैं और उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

पहले भी विवादों में रहा है मुनव्वर फारूकी का शो 'हफ्ता वसूली'

यह पहला मौका नहीं है जब मुनव्वर फारूकी के शो हफ्ता वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई हो। इससे पहले हिंदू जनजागृति समिति ने भी इस शो के खिलाफ आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि जियो स्टार पर प्रसारित हो रहे इस शो को तुरंत बैन किया जाना चाहिए। समिति का आरोप था कि मुनव्वर फारूकी अपने शो में भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो जनता के लिए असहनीय है और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने @JioHotstar और @MIB_India से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

शो की बात करें तो इसका पहला एपिसोड 14 फरवरी 2025 को स्ट्रीम हुआ था, जिसमें शरिब हाशिमी और विवियन डिसेना नजर आए थे। वहीं, शो के दूसरे एपिसोड में साकिब सलीम भी शामिल हुए थे। अब देखना होगा कि बढ़ते विवादों के बीच मुनव्वर फारूकी के इस शो पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज