न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-17 विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी रेने, फैंस पूछ रहे सवाल, वीडियो हुआ वायरल

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने 28 जनवरी को ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। शो के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 11:47:02

BB-17 विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी रेने, फैंस पूछ रहे सवाल, वीडियो हुआ वायरल

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने 28 जनवरी को ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। शो के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही। अब बुधवार (7 फरवरी) रात मुनव्वर को एक पार्टी में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रेने सेन के साथ देखा गया। इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट से मुनव्वर व रेने एक ही कार में पार्टी में पहुंचे और पलक झपकते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

दोनों को साथ देख यूजर हैरान हैं। हालांकि उनके साथ सोशल मीडिया सेंसेशन सेलेब किड्स के दोस्त ओरी भी मौजूद थे। ओरी कुछ वक्त के लिए ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रह चुके हैं। शो के कंटेस्टेंट्स से उनकी दोस्ती है। मुनव्वर के साथ ओरी का पार्टी करना सबको नॉर्मल लग रहा है लेकिन रेने का अब तक इन लोगों से कोई कनेक्शन नहीं दिखा। न ही उन्हें ज्यादा पार्टी में देखा गया। यही वजह है कि तीनों का एक साथ एक गाड़ी से उतरना लोगों को हजम नहीं हो रहा।

मुनव्वर व रेने ने हालांकि पैपराजी के लिए एक साथ पोज नहीं दिया। आउटिंग के लिए रेने ने अपने लुक को काफी केजुअल रखा था। उन्होंने पीच स्ट्रैपी क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम पहना था। रेने ने हाई हील्स के साथ लुक कंप्लीट किया। दूसरी ओर, मुनव्वर ऑफ-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने मैचिंग स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।

मुनव्वर का अपनी पत्नी के साथ हो चुका है तलाक, साथ रहता है बेटा

दोनों को यूं साथ देखकर एक यूजर ने पूछा, “ये सुष्मिता सेन की बेटी उनके साथ क्या कर रही है?”, एक और कमेंट था, “सुष्मिता सेन की बेटी इनके साथ क्यों है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये मुनव्वर के साथ सुष्मिता की बेटी क्यों है? क्या ये ओरी की गर्लफ्रेंड है?” बता दें कि मुनव्वर के साथ उनका 5 साल का बेटा रहता है। मुनव्वर की पत्नी उनसे अलग होकर दूसरी शादी रचा चुकी हैं।

रेने के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2021 में ‘सुट्टाबाजी’ नाम की शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने सुष्मिता की वेब सीरीज ‘ताली’ में महामृत्युंजय मंत्र को भी अपनी आवाज दी थी। इन दिनों सुष्मिता की शादी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। सुष्मिता एक बार फिर से अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पार्टी-फंक्शन में नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका