न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ फेम एक्टर के साथ विवाह बंधन में बंधी मुक्ति मोहन, बहन की शादी में शाहरुख के गाने पर झूमीं सान्या

टीवी वर्ल्ड की फेमस होस्ट और बेहतरीन डांसर मुक्ति मोहन शनिवार (9 दिसंबर) को विवाह बंधन में बंध गई हैं। मुक्ति ने बॉयफ्रेंड और मंगेतर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 6:38:25

2 News : ‘एनिमल’ फेम एक्टर के साथ विवाह बंधन में बंधी मुक्ति मोहन, बहन की शादी में शाहरुख के गाने पर झूमीं सान्या

टीवी वर्ल्ड की फेमस होस्ट और बेहतरीन डांसर मुक्ति मोहन शनिवार (9 दिसंबर) को विवाह बंधन में बंध गई हैं। मुक्ति ने बॉयफ्रेंड और मंगेतर कुणाल ठाकुर संग शादी रचाई है। कुणाल ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आ चुके हैं। बता दें कि मुक्ति की दो और बहनें भी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी एक बहन नीति मोहन मशहूर सिंगर हैं, जबकि दूसरी बहन डांसर शक्ति मोहन के खाते में डांस इंडिया डांस (DID) का खिताब है।

मुक्ति ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को गुड न्यूज देते हुए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। मुक्ति ने अपनी फैमिली और खास दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए। मुक्ति बेबी पिंक कलर के लहंगे में किसी परी की तरह दिख रही थीं। मुक्ति ने अपने लुक को डायमंड एंड एमरल्ड चोकर, एक लॉन्ग नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, माथापट्टी और एक नथ के साथ पूरा किया। कुणाल भी मैचिंग शेरवानी में नजर आए।

मुक्ति ने कैप्शन में लिखा, ‘त्वयि सम्प्रेक्ष्य भगवान्स्त्वया हि विवाह्यते।’ इस श्लोक के आगे मुक्ति ने लिखा ‘आपमें, मुझे अपना डिवाइन कनेक्शन मिलता है; आपके साथ, मेरा मिलन तय है। भगवान, परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारे परिवार खुश हैं और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं… हैशटैग कुणाल को मिली मुक्ति।’

बता दें कि मुक्ति अक्सर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह ‘जरा नचके दिखा 2’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’, ‘झलक दिखला जा 6’ और ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। शक्ति मोहन ने भी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

‘जवान’ और ‘सैम बहादुर’ में सान्या मल्होत्रा के रोल की हुई तारीफ

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों लाइमलाइट में हैं। शाहरुख खान के साथ सुपरहिट मूवी 'जवान' के बाद 1 दिसंबर को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में भी सान्या अपने किरदार से फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहीं। ‘सैम बहादुर’ में वह विक्की की पत्नी के रोल में हैं। हाल ही सान्या का एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें सान्या के क्रेजी करने वाले डांस मूव्ज देखने को मिल रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो सान्या की बहन शगुन मल्होत्रा की शादी का है। इसमें सान्या अतरंगी अवतार में नजर आईं। सान्या ने शाहरुख के गाने पर डांस किया। सान्या 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' पर थिरकती दिखीं। सान्या ने अलग स्टाइल में शिमरी ब्लैक साड़ी पहनी थी। कोरियोग्राफर जॉय उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे