न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर दिए बयान पर ट्रॉल हुए ‘शक्तिमान’, लव ने फिर जताई बहन सोनाक्षी से नाराजगी!

‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ के किरदार और ‘शक्तिमान’ सीरियल से मशहूर हुए एक्टर मुकेश खन्ना अपने बयानों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 7:56:12

2 News : ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर दिए बयान पर ट्रॉल हुए ‘शक्तिमान’, लव ने फिर जताई बहन सोनाक्षी से नाराजगी!

‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ के किरदार और ‘शक्तिमान’ सीरियल से मशहूर हुए एक्टर मुकेश खन्ना अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों मुकेश ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर निशाना साध रहे हैं। अब मुकेश ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल मुकेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म का रिव्यू दिया है। मुकेश ने कहा कि मैं फिल्म को परफॉर्मेंस और स्केल के तौर पर 100 पॉइंट्स दूंगा लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म का जो डिजाइन है वो वेस्ट की ऑडियंस के लिए है ना कि बिहार, ओडिशा के लोगों के लिए।

यहां के लोग ऐसी फिल्म को नहीं समझ सकते हैं। जो फिल्म का इंटलेक्ट लेवल है वो हॉलीवुड के लिए सही है। वहां के लोग हमसे ज्यादा इंटेलिजेंट हैं। मुझे माफ करना, लेकिन ओडिशा और बिहार के लोग इस तरह की फिल्ममेकिंग को नहीं समझ सकते हैं। मुकेश के इस बयान से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। वे उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

एक ने लिखा कि मैं ओडिशा से हूं तो क्या मैं इतना बेवकूफ हूं कि मैं इस फिल्म को नहीं समझ सकता। वहीं दूसरे ने लिखा कि जिन राज्य में पठानी सामंता और आर्यभट्ट का जन्म हुआ वहां के लोग कल्कि 2898 एडी को नहीं समझ सकते। फिल्म को समझना कुछ के लिए इंटेलिजेंस माना जाता है। शर्म आनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुकेश खन्ना का मानना है कि कल्कि केवल उन बुद्धिजीवी लोगों के लिए हैं, जो हॉलीवुड फिल्मों का लुत्फ उठाते हैं।

ओडिशा और बिहार जैसी जगहों के लोगों के लिए नहीं। सच में, मुकेश खन्ना जैसे लोग हमारे दिमाग को कम आंकते हैं और मानते हैं कि हर कोई उनके जैसा ही नासमझ है। इससे पहले मुकेश ने फिल्म पर आरोप लगाया था कि इसमें ‘महाभारत’ की कहानी को गलत दिखाया है और कई तथ्य गलत हैं।

mukesh khanna,actor mukesh khanna,mukesh statement,kalki 2898 ad movie,luv sinha,sonakshi sinha,shatrughan sinha,poonam sinha,kush sinha,zaheer iqbal

लव सिन्हा ने माता-पिता की एनिवर्सरी पर शेयर की फोटो, फ्रेम में नहीं हैं सोनाक्षी

जब से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई है, तब से इससे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अब सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने अपने माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को शादी की सालगिरह विश करते हुए बहन को फ्रेम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सोनाक्षी का भाई लव के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। शादी में दोनों भाई कहीं भी नजर नहीं आए। लव तो शादी में शामिल ही नहीं हुए।

लव से जब भी इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अलग-अलग जवाब दिए। सोनाक्षी के दूसरे भाई कुश ने बयान दिया था कि वे शादी में आए थे, लेकिन मीडिया के सामने नहीं आए। आज मंगलवार (9 जुलाई) को लव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पैरेंट्स को शादी की सालगिरह की बधाई दी। लव ने एक बार फिर सोनाक्षी से नाराजगी जाहिर कर दी।

लव ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें माता-पिता के साथ वे और कुश हैं। फोटो से सोनाक्षी गायब हैं। लव ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “मेरे अमेजिंग माता-पिता को शादी की सालगिरह की बहुत सारी शुभकामनाएं। हमें आपके बच्चे होने पर गर्व है। आपके साथ बिताए गए हर पल के लिए हम आपके आभारी हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क