न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘राम’ को रामलला के दर्शन नहीं होने से हैरान हैं ‘भीष्म’, राहुल-दिशा ने बताया BB-17 के विजेता का नाम

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले धार्मिक धारावाहिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 6:48:55

2 News : ‘राम’ को रामलला के दर्शन नहीं होने से हैरान हैं ‘भीष्म’, राहुल-दिशा ने बताया BB-17 के विजेता का नाम

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले धार्मिक धारावाहिक ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाकर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अरुण गोविल रामलला के दर्शन नहीं कर सके। अरुण अयोध्या जाने के बावजूद दर्शन से वंचित रह गए। अरुण ने खुद यह पीड़ा बताई थी। अब एक और धार्मिक सीरियल ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का रोल अदा करने वाले मुकेश खन्ना ने भी अरुण का दुख बयां किया है।

मुकेश ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली है। मुकेश ने लिखा कि टीवी के राम अरुण गोविल का अयोध्या में मान हुआ सम्मान हुआ। परंतु उन्हें राम लल्ला जी के दर्शन नहीं हुए। उन्हीं के शब्दों में मेरा सपना पूरा हुआ लेकिन राम लल्ला के दर्शन नहीं हुए। कारण नहीं बताया उन्होंने। लेकिन हम समझ सकते हैं धक्का-धुक्की, आयोजकों का मिस मैनेजमेंट हो सकता है कारण। हैरानी है जिसे पूरा देश राम के नाम पर सम्मान देता है उसे आप इतना मान भी नहीं दे पाए कि उनको राम लल्ला जी के दर्शन करा दें।

मैं यही सोच कर नहीं गया था प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर! गौरतलब है कि मुकेश हमेशा हमेशा अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं। मुद्दा चाहे कुछ भी हो मगर वे अपनी बात खुले तौर पर सबके सामने रखना जानते हैं। उन्हें कुछ पसंद नहीं आता तो वे कड़े शब्दों में इसकी निंदा और आलोचना करते हैं। मुकेश ने टीवी की दुनिया में ‘शक्तिमान’ के रोल से भी खास पहचान बनाई। इसके अलावा वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

‘बिग बॉस 14’ में चुनौती पेश कर चुके हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ का रविवार (28 जनवरी) को ग्रैंड फिनाले है। फिलहाल इस बात की चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि कौनसा कंटेस्टेंट ट्रॉफी को अपने घर ले जाएगा। इस बीच सिंगर राहुल वैद्य और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी अपना अनुमान लगाया। ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट्स रहे राहुल और दिशा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

वरिंदर चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। इस दौरान पैपराजी ने इस कपल से ‘बिग बॉस 17’ विजेता को लेकर बड़ा सवाल पूछा जिस पर इन दोनों ने अपनी राय दी। राहुल ने कहा कि अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी में से कोई एक इस बार ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी पर कब्जा कर सकता है। दूसरी तरफ दिशा ने बोला कि अंकिता वह कंटेस्टेंट हैं, जिनके सिर पर इस सीजन के विनर का ताज सज सकता है।

टॉप 5 में अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा व अरुण महाशेट्टी भी चुनौती पेश कर रहे हैं। बता दें कि राहुल और दिशा ने भी ‘बिग बॉस’ के घर में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। वे दोनों 14वें सीजन में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान राहुल ने फिनाले तक सफर तय किया था, लेकिन विजेता रुबीना दिलैक बनी थी। राहुल-दिशा ने शो के बाद लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका