न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर पर भड़के मुकेश, ‘शक्तिमान’ के लिए फिट नहीं, भट्ट और सुशांत को लेकर ऐसा बोले यह एक्टर

‘शक्तिमान’ 90 के दशक का बेहद लोकप्रिय टीवी शो था। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट था। ‘शक्तिमान’ के किरदार में एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 2:02:58

2 News : रणवीर पर भड़के मुकेश, ‘शक्तिमान’ के लिए फिट नहीं, भट्ट और सुशांत को लेकर ऐसा बोले यह एक्टर

‘शक्तिमान’ 90 के दशक का बेहद लोकप्रिय टीवी शो था। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट था। ‘शक्तिमान’ के किरदार में एक्टर मुकेश खन्ना (65) छा गए थे, जो इससे पहले ‘महाभारत’ सीरियल में ‘भीष्म पितामह’ का रोल निभाकर पहले ही लोगों के दिलों में बस चुके थे। अब ‘शक्तिमान’ को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘शक्तिमान’ में दिग्गज एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करेंगे।

हालांकि रणवीर को कास्ट करने की खबरों पर मुकेश खन्ना ने नाराजगी जताते हुए सवाल खड़े किए हैं। मुकेश ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये गुस्सा जाहिर किया है। मुकेश ने लिखा, “पूरा सोशल मीडिया महीनों से इन रूमर्स से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान और हर कोई नाराज था इसे लेकर, मैं चुप रहा। लेकिन जब चैनल्स ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है तो मुझे मुंह खोलना पड़ा। और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता।

मैंने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या?” मुकेश ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट की वजह से उन पर आपत्ति जताई है। दरअसल रणवीर ने कुछ समय पहले न्यूड फोटोशूट कराया था जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। मुकेश ने इस कदम को ‘बचकाना’ बताया है। मुकेश ने यूट्यूब वीडियो में रणवीर को सलाह देते हुए कहा कि तुम जाओ और किसी दूसरे देश में रहो, जैसे फिनलैंड, जैसे स्पेन। वहां न्यूडिस्ट कैंप हैं। वहां जाओ, इसे खोलो। ऐसी फिल्मों में काम करो जहां तुम्हें हर तीसरे सीन में एक न्यूड सीन करने को मिलेगा। पिछले महीने आई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 'शक्तिमान' की शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी।

रणवीर शौरी ने कहा, मेरे जैसे सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ भी हुईं साजिशें

रणवीर शौरी को प्रतिभावान कलाकार माना जाता है, लेकिन उन्हें उतने मौके नहीं मिले जितने के वे हकदार थे। रणवीर ने एक इंटरव्यू में खुलकर दिल की बातें कही हैं। रणवीर ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के लिए मेरे मन में तब तक बहुत सम्मान था जब तक झगड़ा नहीं हो गया, जब मैं उनकी बेटी पूजा के साथ रिलेशनशिप में था। तब मुझे पता चला कि जो भी सम्मान उनके लिए था उसका इस्तेमाल मुझे बरगलाने में किया जा रहा था।

बहुत दोगला व्यवहार चल रहा था। मेरे खिलाफ साजिशें हुईं, लोगों ने अलग-थलग कर दिया। यह चीज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कुछ साल बाद हुई और मुझे लगा कि मुझे बोलना चाहिए। अगर आप इंडस्ट्री के किसी भी इंसान से बात करेंगे तो वह इन सबके बारे में ऑफ रिकॉर्ड बोलेगा। मैं ऑन रिकॉर्ड कह सकता हूं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। यह सब पूरी तरह से होता है। किसी के खिलाफ गैंग बनाना, उन्हें किनारे कर देना, बेइज्जत करना, किसी का करिअर खराब करना, यहां ये सब होता है और यही सच है। रणवीर, सुशांत के साथ ‘सोनचिरैया’ फिल्म में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार