न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने रणबीर को बताया नं.1 हीरो, विक्की के लिए बोले ऐसा, ‘महाराजा’ इस दिए आएगी OTT पर

बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा आम तौर पर लाइमलाइट में रहते हैं। मुकेश कई फिल्मों में हीरो-हीरोईन की कास्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 2:14:34

2 News : इन्होंने रणबीर को बताया नं.1 हीरो, विक्की के लिए बोले ऐसा, ‘महाराजा’ इस दिए आएगी OTT पर

बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा आम तौर पर लाइमलाइट में रहते हैं। मुकेश कई फिल्मों में हीरो-हीरोईन की कास्टिंग कर चुके हैं। मुकेश की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'दिल बेचारा' थी। इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। यह सुशांत की आखिरी फिल्म थी जो उनके निधन के बाद OTT पर रिलीज हुई थी। इसी बीच मुकेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि बताया कि मौजूदा दौर में बॉलीवुड में कौनसा एक्टर नंबर 1 पोजिशन पर है।

मुकेश ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि जो रणबीर कपूर का चार्म है ना, वो जो एक है ना कि लोग उनको देखने के लिए पागल हैं। जब उनकी फिल्म आती है तो उन्हें देखने के लिए जिस तरह से तड़पते हैं। मेरे ख्याल से वो रणबीर हैं जो इस लाइन में नंबर 1 पर आते हैं। रणबीर की खूबियों की बात करूं तो उनकी एक्टिंग तो जबरदस्त है ही, उनका डाउन टू अर्थ नेचर लोगों को खूब पसंद आता है। वो पब्लिकली भी लोगों से बहुत ही प्यार से मिलते हैं।

इंडस्ट्री में रणबीर को नंबर वन की पोजिशन हासिल करने में भले ही कई साल लग गए हैं, लेकिन उन्होंने कर दिखाया। अगर मैं शाहरुख खान की बात करूं तो वो लास्ट ऑफ द स्टार्स हैं, क्योंकि उनके जैसा स्टारडम शायद ही कभी कोई छू पाए। मुकेश ने विक्की कौशल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने 'मसान', 'रमन राघव 2.0' और 'संजू' के लिए व्यक्तिगत रूप से विक्की का ऑडिशन लिया था। बतौर अभिनेता विक्की ने जितना संघर्ष और मेहनत की है, वो काबिल-ए-तारीफ है। मैं इस मामले में उनकी दाद देता हूं।

एक अभिनेता के रूप में उनका जुनून देखते ही बनता है। मैं सालों से बड़े करीब से उनका प्रदर्शन देख रहा हूं और मैंने बड़ी बारीकी से उनके अभिनय और हुनर को परखा है। 44 वर्षीय मुकेश काफी सालों से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर रहे हैं। मुकेश ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'रंग दे बसंती' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों मे कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। वे डायरेक्टर के रूप में भी कुछ फिल्में बना चुके हैं।

साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ ने सिनेमाघरों में मचाई थी धूम

साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म ‘महाराजा’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चमक बिखेरने को तैयार है। फिलहाल ये फिल्म तमिल में ही रिलीज होने जा रही है। ऐसे में हिंदी फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो 12 जुलाई को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। ‘महाराजा’ में विजय के साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, दिव्या भारती, नटराजन सुब्रमणियम ने भी दमदार एक्टिंग की है।

फिल्म में विजय ने एक नाई का किरदार किया है जिसकी दुकान में चोरी हो जाती है। फिर विजय थाने में रिपोर्ट लिखाने जाते हैं और बोलते हैं कि उनकी लक्ष्मी खो गई है। अब ये सस्पेंस आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म को निथिलन समिनाथन ने निर्देशित किया है। विजय की ये एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इससे पहले विजय की इसी जोनर में फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ रिलीज हुई थी। इसमें विजय के अपोजिट कैटरीना कैफ थीं। विजय पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विलेन के रूप में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका