न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर बोलीं मृणाल, अब कैटरीना की टॉवल फाइट सीन की फोटो से भी छेड़छाड़

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो ने इन दिनों सबको आश्चर्य में डाल दिया है। वीडियो सामने आने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 1:39:10

2 News : रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर बोलीं मृणाल, अब कैटरीना की टॉवल फाइट सीन की फोटो से भी छेड़छाड़

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो ने इन दिनों सबको आश्चर्य में डाल दिया है। वीडियो सामने आने के बाद रश्मिका काफी परेशान हैं। अमिताभ बच्चन उनके समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। अब कई और हस्तियों ने भी रश्मिका को सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "ऐसी चीजों का सहारा लेने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए, इससे पता चलता है कि ऐसे लोगों में कोई विवेक नहीं बचा है।

इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए, बोलने के लिए @rashmika_mandanna को धन्यवाद, जिसकी अब तक हमने बहुत सी झलकियां देखी हैं। इंटरनेट पर हर रोज महिला कलाकारों के विकृत, संपादित वीडियो इंटरनेट पर तैर रहे हैं, जिनमें अनुचित शारीरिक अंगों को जूम किया जा रहा है। एक समुदाय के रूप में, एक समाज के रूप में हम कहां जा रहे हैं? हम लाइमलाइट में अभिनेत्री हो सकती हैं, लेकिन दिन के अंत में हममें से हर कोई इंसान है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? चुप मत रहिए, अभी समय नहीं है।"

इसी तरह साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य ने लिखा, "यह देखना वास्तव में निराशाजनक है कि प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है और यह भविष्य में क्या प्रगति कर सकता है, इसके बारे में सोचना और भी डरावना है। कार्रवाई की जानी चाहिए और किसी तरह का कानून बनाया जाना चाहिए।" गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी इस मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक्स (ट्विटर) पर एक नोट लिखा।

rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,mrunal thakur,deeofake video,amitabh bachchan,katrina kaif,tiger 3

‘टाइगर 3’ मूवी में कैटरीना कैफ ने किया है जबरदस्त एक्शन

इन दिनों सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। उनका इंतजार खत्म होने को है क्योंकि फिल्म 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे देगी। फिल्म में कैटरीना का एक दूसरी महिला के साथ टॉवल फाइट सीन दिखाया गया है। अब खबर है कि कैटरीना के इस सीन की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

इस सीन में कैटरीना टॉवल लपेटे एक्शन करती नजर आई थीं। अब उनके इस सीन को काफी खराब तरीके से बिगाड़ा गया है। मूल तस्वीर में कैटरीना तौलिया लपेटे हॉलीवुड स्टंटवुमन से लड़ती नजर आ रही हैं, वहीं मॉर्फ्ड तस्वीर में वह सफेद डीप नेकलाइन वाले बिकिनी टॉप में दिख रही हैं। इस पर यूजर्स ने साइबर क्राइम विंग से कड़ा एक्शन लेने की गुहार लगाई है। एक यूजर का कहना है, ‘यह सब रोकने की जरूरत है। यह शर्मनाक हरकत है।’

लोगों ने इस हरकत को बहुत बेहूदा बताया है। हाल ही कैटरीना ने इस सीन के बारे में कहा था कि इसे शूट करना बहुत ही कठिन था, क्योंकि इसे भाप से भरे हम्माम के अंदर शूट करना था। इसमें पकड़ना, बचाव करना, घूंसा मारना और लात मारना सब कुछ बेहद मुश्किल रहा। इस शानदार सीन के बारे में सोचने के लिए फिल्म मेकर्स को सलाम। मुझे नहीं लगता कि भारत में स्क्रीन पर दो महिलाओं का ऐसा कोई फाइट सीक्वेंस रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे