न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलुगू एक्टर के साथ विवाह बंधन में बंध सकती हैं ये एक्ट्रेस, ऐसे मिले संकेत, शादी को लेकर हैं काफी पॉजिटिव

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर साउथ के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी लोकप्रिय है। उन्हें हर जगह दर्शकों का प्यार मिला है। अपनी एक्टिंग और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 10:48:32

तेलुगू एक्टर के साथ विवाह बंधन में बंध सकती हैं ये एक्ट्रेस, ऐसे मिले संकेत, शादी को लेकर हैं काफी पॉजिटिव

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (31) साउथ के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी लोकप्रिय है। उन्हें हर जगह दर्शकों का प्यार मिला है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वालीं मृणाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि मृणाल जल्द ही एक एक्टर संग शादी रचाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल एक तेलुगू एक्टर से प्यार करती हैं और जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकती हैं।

दरअसल प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने जब फिल्म ‘सीता रामम’ के लिए मृणाल को बेस्ट फीमेल एक्टर का अवार्ड दिया था तो उन्हें जल्द ही शादी करने का आशीर्वाद देते हुए कहा था कि मैं चाहता हूं कि वे हैदराबाद में ही सेटल हो जाएं। इस बयान के बाद मृणाल की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इस बीच, मृणाल ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मैं शादी में विश्वास करती हूं। मैंने मेरे आस-पास बहुत सारी अच्छी सक्सेसफुल शादियां देखी हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के लिए ही बने थे।

हमें बस इस बात का अंदाजा होना चाहिए कि जिससे हम शादी कर रहे हैं वो हमारे लिए ही बना है। अब ये शख्स आपको 18, 20, 30, 40, 50 या फिर 60... किसी भी उम्र के पड़ाव पर मिल सकता है। शादी करने की कोई भी सही उम्र नहीं होती है, बस आपको सही शख्स मिलना चाहिए और जब वो मिल जाए तो इंतजार नहीं करो बल्कि जल्दी से शादी कर लो।

मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘आंख मिचौली’ आज हुई रिलीज

मृणाल के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वो आखिरी बार वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में दिखी थीं। इसमें उन्होंने ‘अधीरा आर्य’ का रोल किया था। मृणाल की फिल्म ‘आंख मिचौली’ आज शुक्रवार (3 नवंबर) को रिलीज हुई है। इसमें परेश रावल, अभिमन्यु, शरमन जोशी, अभिषेक बनर्जी की भी खास भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में मृणाल का रोल एक ऐसी लड़की का है जो रात में देख नहीं पाती है और उनकी फैमिली उनकी शादी के लिए एक लड़के की तलाश में है।

मृणाल इसके बाद ‘पिप्पा’, ‘फैमिली स्टार’ और ‘हाई नाना’ में भी नजर आएंगी। मृणाल ने टीवी से शुरुआत की थी। वह ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आई थीं। इस शो में वह लीड कैरेक्टर की बहन के रोल में थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘बाटला हाउस’ से डेब्यू किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका