न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली के प्यार में पागल थीं मृणाल ठाकुर, अब वायरल हो रहे इस बयान पर एक्ट्रेस ने की यह टिप्पणी

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (32) ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में काम किया है। वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 11:06:04

विराट कोहली के प्यार में पागल थीं मृणाल ठाकुर, अब वायरल हो रहे इस बयान पर एक्ट्रेस ने की यह टिप्पणी

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (32) ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में काम किया है। वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। इस बीच मृणाल सोशल मीडिया पर अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर समाचारों में आ गई हैं। दरअसल मृणाल ने अपनी फिल्म ‘जर्सी’ के प्रमोशन के समय भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ प्यार में होने की बात कही थी। यह बयान एक बार फिर वायरल हुआ तो अब मृणाल ने चुप्पी तोड़ी है।

इंस्टेंट बॉलीवुड पेज ने एक पोस्ट शेयर की है, उसमें मृणाल की फोटो के साथ विराट का कटआउट लगा है। उसी पोस्ट में मृणाल का तब का बयान लिखा है। अब मृणाल ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “बस भी करो।” इसके बाद फैंस भी तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। किसी को लग रहा है कि मृणाल शरमा रही हैं, तो कोई मान रहा है कि उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में यह टिप्पणी की है। कई मान रहे हैं कि मृणाल ने प्यार की बात को सिरे से नकार दिया है। बता दें कि साल 2022 में ‘जर्सी’ रिलीज हुई थी।

इसमें उनके साथ शाहिद कपूर थे, जिन्होंने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। तब मृणाल ने कहा था, “एक वक्त ऐसा था जब मैं विराट के प्यार में पागल थी। मैंने अपने भाई की वजह से क्रिकेट पसंद करना शुरू किया था, जो विराट का बड़ा फैन है। 5 साल पहले उसके साथ स्टेडियम में बैठकर लाइव क्रिकेट देखने की मेरी खूबसूरत यादें हैं। मुझे याद है कि मैं ब्लू जर्सी पहनकर टीम इंडिया को चीयर करती थी। इसके बाद मैं क्रिकेट बेस्ड फिल्म जर्सी का हिस्सा भी बनी।"

मृणाल ने इस बाल कलाकार को बताया अपना पहला बच्चा

वैसे मृणाल का नाम कुशाल टंडन, सिंगर बादशाह, सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे स्टार्स के साथ भी जुड़ चुका है। मृणाल का एक वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें वह 8 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस कियारा खन्ना को अपना पहला बच्चा बताती नजर आ रही हैं, जबकि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। दरअसल मृणाल ने कियारा के साथ साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘हाय नन्ना’ में काम किया था।

इसमें मृणाल ‘यशना’ के रोल में नजर आई थीं और कियारा ने ‘माही’ का किरदार निभाया था। इस दौरान ही दोनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग हो गई। वीडियो देख कियारा ने मृणाल के लिए लिखा, “आपको पाकर आभारी और शुक्रगुजार हूं एम। मैं आपसे और ज्यादा प्यार करती हूं और आपको बहुत याद करती हूं। जल्द ही मुझसे मिलो। मैं आपको पाकर बहुत धन्य महसूस करती हूं।”

मृणाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले दिनों साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा के साथ ‘फैमिली स्टार’ नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें ‘पूजा मेरी जान’, ‘विश्वंभर’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री