न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मौसमी ने खुद को बताया जया से बेहतर, वीडियो वायरल, मनीषा का यह वीडियो देख घबराए फैंस

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के इंस्टाग्राम पर गुजरे जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी (75) का वीडियो तेजी से वायरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 6:41:34

2 News : मौसमी ने खुद को बताया जया से बेहतर, वीडियो वायरल, मनीषा का यह वीडियो देख घबराए फैंस

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के इंस्टाग्राम पर गुजरे जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी (75) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर मौसमी एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इसी दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने पोज देने के लिए आवाज लगाई। इसी बीच किसी ने एक और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का नाम लिया तो मौसमी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि “मैं जया बच्चन से बेहतर हूं, सच कहे तो अगर आप लोग नहीं होते तो हम यहां नहीं होते।”

उल्लेखनीय है कि जया को अक्सर पैपराजी पर चिल्लाते हुए देखा जाता है। जैसे ही पैपराजी जया को पोज देने के लिए कहते हैं, वो गुस्से में आग बबूला हो जाती हैं और उन्हें भला-बुरा सुनाना शुरू कर देती हैं। उनके इसी बर्ताव की वजह से जया को अक्सर ट्रोल किया जाता है। माना जा रहा है कि मौसमी ने इसी संदर्भ में खुद को जया से बेहतर बताया। बहरहाल मौसमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वे मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें बेस्ट बता रहा है, तो कोई मजे लेते हुए फनी इमोजी से रिएक्ट कर रहा है। एक यूजर ने तो उनकी तारीफ करते हुए लिखा,“आप सभी के मुकाबले बेस्ट हैं मैम।” बता दें कि मौसमी ने अपने करिअर में ‘बेनाम’, ‘अनुराग’, ‘प्यासा सावन’, ‘दो प्रेमी’, ‘अंगूर’, ‘मंजिल’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘स्वयंवर’, ‘सबसे बड़ा रुपैया’, ‘घायल’ सहित कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। ‘बेनाम’ में वह अमिताभ बच्चन के अपोजिट थीं। मौसमी ने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया है।

‘झलक दिखला जा 11’ की विजेता मनीषा रानी ने शेयर किया वीडियो

मनीषा रानी ने पिछले दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। अब मनीषा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती हुई दिख रही हैं। वह चेहरा छुपाए रेलवे स्टेशन पर बैठी हैं। मनीषा ने ब्लू एंड व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक प्लाजो पहना है। उन्होंने मास्क लगाने के साथ सिर पर दुपट्टा लिया है।

मनीषा ने लिखा, “घर, परिवार, दोस्त, सबको छोड़छाड़ के, सारे लड़कों का दिल तोड़कर, जिसके लिए घर से भागे, वो ही भाग गया। ये भागने का ड्रीम लगता है इस जन्म में अधूरा ही रहेगा।” इसके आगे वीडियो में मनीषा फोन पर बोलती हैं, “इतनी सुंदर लड़की का दिल आप तोड़ रहे हैं। नर्क में भी आपको जगह नहीं मिलेगी।” इसके बाद मनीषा फूट-फूटकर रोने लगती हैं। मनीषा ने कैप्शन में लिखा, “किस-किस का भागने का मन है?”

मनीषा को ऐसी हालत में देख फैंस चकरा गई, लेकिन बता दें कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। मनीषा अक्सर ऐसे प्रैंक वीडियो बनाती रहती हैं और यह भी उन्हीं में से एक है। इसमें भी मनीषा की एक्टिंग समझी जा सकती है। बता दें कि मनीषा को सबसे पहले ‘टिकटॉक’ से फेम मिला था। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक में काम किया है। वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम