न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बोल्ड ड्रेस में दिखीं मौनी रॉय, यूजर्स ने की खिंचाई, KBC में पिता से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सुहाना

एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। मौनी ने छोटे पर्दे से शुरुआत करने के बाद बड़े पर्दे पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 11:39:23

2 News : बोल्ड ड्रेस में दिखीं मौनी रॉय, यूजर्स ने की खिंचाई, KBC में पिता से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सुहाना

एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। मौनी ने छोटे पर्दे से शुरुआत करने के बाद बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बना ली है। मौनी एक फैशन आइकन के रूप में भी जानी जाती हैं। मौनी एक बार फिर बेहद बोल्ड आउटफिट में ग्लैमर बिखेरती नजर आईं। हाल ही में मौनी को मुंबई में अपने एक नए रेस्तरां के उद्घाटन में जाते देखा गया। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मौनी ने एक गोल्डन शिमरी डीप नेक बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत हॉट लग रही थीं। मौनी ने ड्रेस से मैच करता एक छोटा सा हैंडबैग भी कैरी किया था। मौनी ने ड्यूई मेकअप और रेड लिप कलर से लुक निखारा। जैसे ही वह रेड कार्पेट पर चलीं, पैपराजी धड़ाधड़ उनकी फोटो लेने लगे। मौनी अपने कर्वी फिगर और टोंड लेग्स को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान मौनी के पति सूरज नांबियार भी उनके साथ थे। मौनी को इतने बिंदास अंदाज में देख कई फैंस उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई कर रहे हैं।

वे बोले कि आपने तो उर्फी जावेद को भी मात दे दी। बता दें कि एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टेलीविजन पर डेब्यू करने के बाद से मौनी ने एक लंबा सफर तय किया है। मौनी ने 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह पिछले साल अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखी थीं। मौनी इन दिनों रियलिटी शो ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ करण कुंद्रा और एलविश यादव भी शो होस्ट के तौर पर हैं। मौनी का इससे पिछला प्रोजेक्ट 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' वेबसीरीज था।

‘सुपर संदूक’ राउंड में अमिताभ बच्चन ने पूछा सुहाना खान से यह सवाल

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के गुरुवार (14 दिसंबर) रात प्रसारित एपिसोड में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान समेत 'द आर्चीज' की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सुहाना के साथ ‘सुपर संदूक’ राउंड खेला, जिसमें 90 सैकंड में कंटेस्टेंट्स को ज्यादा से ज्यादा सवालों का जवाब देने का चैलेंज दिया जाता है और हर सही जवाब के लिए उन्हें 10 हजार रुपए मिलते हैं। इस दौरान सुहाना के साथ फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर भी मौजूद थीं।

अमिताभ ने ‘सुपर संदूक’ राउंड की शुरुआत में सुहाना से सबसे पहला सवाल ये पूछा कि इन पुरस्कारों में से शाहरुख खान को अब तक कौनसा सम्मान नहीं मिला है? इस सवाल का जवाब देने के लिए उनके सामने ये चार ऑप्शन थे-1. पद्म श्री 2.लेजन ऑफ ऑनर 3. ल एतोइल द 4.वोल्पी कप। इस सवाल का सही जवाब था ‘ऑप्शन 4 वोल्पी कप।’ सुहाना ने इस सवाल का गलत जवाब देते हुए कहा कि शाहरुख खान को पद्म श्री नहीं मिला है।

सवाल पूरे होने के बाद बिग बी ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'बेटी को पता नहीं है कि पिता को कौन सा अवार्ड मिला है। इसके बाद अमिताभ ने बताया कि शाहरुख को साल 2005 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि खेल की शुरुआत में सुहाना ने अमिताभ को शाहरुख का मैसेज देते हुए कहा था कि पापा ने कहा है आपने उनके पिता का किरदार निभाया था, तो इसलिए मुझे आसान सवाल पूछें। इस पर अमिताभ बोले कि हमने तो सवाल आसान पूछे थे, लेकिन बेटी ने सही जवाब नहीं दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम