न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति के बर्थडे पर मौनी रॉय ने शेयर की रोमांटिक Photos, महेश बाबू को पत्नी-बेटी ने ऐसे किया विश

मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार आज शुक्रवार (9 अगस्त) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मौनी ने इस खास मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 7:07:14

2 News : पति के बर्थडे पर मौनी रॉय ने शेयर की रोमांटिक Photos, महेश बाबू को पत्नी-बेटी ने ऐसे किया विश

मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार आज शुक्रवार (9 अगस्त) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मौनी ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। साथ ही उनके लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। एक फोटो में मौनी पति को किस करती हुई दिख रही हैं। कुछ फोटो में मौनी, सूरज के साथ सड़कों पर प्यार भरे पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

इन रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियर हजबैंड, तुमने मेरे लिए एक फैंटेसी बनाई है, सिर्फ उन पन्नों पर ही नहीं जिन्हें मुझे पढ़ना बहुत पसंद हैं, लेकिन तुमने रियल लाइफ में भी मुझे मेरी फेयरीटेल स्टोरी दी। मुझे तुम्हारा परफेक्शंस और व्यवहार करने का तरीका बेहद पसंद है। मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन...तब से शुरू हुए जब से मैं तुमसे मिली...क्योंकि तुमने हर दिन मेरे दिल की धड़कनें बढ़ा दी। हैप्पी बर्थडे बेबी। आई लव यू।”

बता दें मौनी ने 3 साल तक दुबई बेस्ड इनवेस्टमेंट बैंकर सूरज को गुपचुप तरीके से डेट किया था। जनवरी 2022 में शादी के साथ सूरज ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। मौनी ने लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘सास भी कभी बहू थी’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। बाद में 'नागिन' शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। वह कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। मौनी 15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘वेदा’ में नजर आएंगी, जिसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ भी हैं।

साउथ इंडियन एक्टर महेश बाबू हुए 49 साल के, नम्रता ने बताया अमेजिंग मैन

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू आज शुक्रवार (9 अगस्त) को 49 साल के हो गए। इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथी और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने स्पेशल पोस्ट शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। नम्रता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेश की एक बेहद स्पेशल फोटो शेयर की है। वे सूट-बूट पहने हुए कार के सामने खड़े काफी हैंडसम लग रहे हैं।

नम्रता ने लिखा, “एक और साल, एक और कारण अमेजिंग मैन के साथ सेलिब्रेट करने का दिन...आपके साथ जिंदगी ब्लॉकबस्टर है। बहुत अच्छी चल रही है। हैप्पी बर्थडे मेरे सुपरस्टार, मेरे पार्टनर, मेरे प्यार और हां अभी और भी उम्र बाकी है..' महेश की बेटी सितारा ने भी पापा के लिए पोस्ट शेयर की है।

सितारा ने महेश बाबू की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो नाना..अब तक के सबसे अच्छे पिता होने के लिए धन्यवाद, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं..’ साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी और महेश की शानदार तस्वीर साझा कर लिखा, “महेश बाबू सर, सभी के सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई। हमेशा से ही सबसे ज्यादा प्यार, रिस्पेक्ट और अनंत शुभकामनाएं आपको सर।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री