न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता लोखंडे के जन्मदिन पर सासू मां ने लिखा इमोशनल नोट, सुशांत की बहन श्वेता ने ऐसा किया विश

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज गुरुवार (19 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अंकिता को फैमिली, फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 7:29:53

अंकिता लोखंडे के जन्मदिन पर सासू मां ने लिखा इमोशनल नोट, सुशांत की बहन श्वेता ने ऐसा किया विश

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज गुरुवार (19 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अंकिता को फैमिली, फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अंकिता की सासू मां रंजना जैन ने भी उन पर खूब प्यार बरसाया है और खास पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। अंकिता ने इस मैसेज की झलक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। अंकिता ने सास के साथ अपने खास पलों का एक कोलाज दिखाया है। साथ ही उनके मैसेज की इमेज भी साझा की है।

नोट में लिखा है, “मेरी प्यारी बहू को...आपका जन्मदिन आपके लिए उतनी ही खुशियां लेकर आए, जितनी खुशियां आप इस परिवार के लिए लेकर आई हैं। एक ऐसी बहू के लिए, जो बेटी जैसी लगती है, भगवान से प्रार्थना है कि आपका जन्मदिन दुनिया के सारे प्यार से भरा हो। मुझे आपकी सास होने पर बहुत गर्व है। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम्हारी मम्मा।”

बता दें रंजना भी काफी पॉपुलर हैं। अंकिता और उनके पति विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया था। तब रंजना ने बहू को लेकर नाराजगी दिखाई थी। हालांकि अंकिता के शो से बाहर आने के बाद वह अक्सर बहू पर खूब प्यार लुटाती दिखती हैं।

अंकिता और सुशांत ने कई सालों तक एक-दूसरे को किया था डेट

अंकिता ने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें विक्की के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। अंकिता ने अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही वीडियो में अंकिता पति के साथ पूजा-पाठ करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर अंकिता ने लिखा, “प्यार, हंसी और आशीर्वाद के साथ बर्थडे बस अभी शुरू हुआ है।”

अंकिता की इस पोस्ट पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। श्वेता ने लिखा, “मेरी प्रिय को जन्मदिन की बहुत बधाई। हमेशा खुश और स्वस्थ रहो। भाई का प्यार और दुआएं हमेशा आपके साथ हैं।” इस कमेंट के साथ श्वेता ने दिल वाली इमोजी बनाई है।

उल्लेखनीय है कि अंकिता और सुशांत की मुलाकात जी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान अंकिता, सुशांत के परिवार के भी काफी क्लोज आ गई थीं। करीब 7 साल की डेटिंग के बाद वे अलग हो गए थे। सुशांत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री