न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर के साथ मिलकर अगली फिल्म की तैयारी में कबीर खान, लीड रोल की दौड़ में सलमान खान बनाम विक्की कौशल!

83 और चंदू चैंपियन जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्में बनाने के बाद, कबीर खान बड़े पर्दे के लिए अपनी अगली फीचर फ़िल्म के साथ व्यावसायिक सिनेमा की दुनिया में वापसी कर रहे हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 7:53:28

करण जौहर के साथ मिलकर अगली फिल्म की तैयारी में कबीर खान, लीड रोल की दौड़ में सलमान खान बनाम विक्की कौशल!

कुछ समय पूर्व सिने गलियारों में बहती हवाओं ने संकेत दिया था कि कबीर खान एक बार फिर से व्यावसायिक सिनेमा में वापसी करने की तैयारी में हैं। उन्होंने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी पर काम पूरा कर लिया है और इसके लिए उन्होंने सलमान खान से बातचीत करनी शुरू कर दी है। जैसे ही यह खबर सिने गलियारों से फैलते हुए सलमान खान के प्रशंसकों तक पहुँची वो इस फिल्म को लेकर काफी आशान्वित नजर आने लगे। उन्हें एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान सरीखी फिल्म की उम्मीद जगी। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि कबीर खान ने इस फिल्म के निर्माण के लिए करण जौहर से हाथ मिलाया है।

83 और चंदू चैंपियन जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्में बनाने के बाद, कबीर खान बड़े पर्दे के लिए अपनी अगली फीचर फ़िल्म के साथ व्यावसायिक सिनेमा की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कबीर खान ने करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए अनुबंध किया है, जो वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन चरण में है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार कबीर खान बजरंगी भाईजान के बाद फिर से एक ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में हैं। कबीर खान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर एक कमर्शियल एक्शन फिल्म बना रहे हैं। कबीर खान की अगली फिल्म की कास्टिंग में एक माचो सुपरस्टार की मौजूदगी की जरूरत है और निर्देशक इस भूमिका के लिए सलमान खान या विक्की कौशल में से किसी एक को देख रहे हैं।

एक छोटी सी खबर यह भी बताती है कि कबीर और करण ने दोनों हीरो से डेट्स तय करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है।

सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को आगे बताया, "सलमान खान और विक्की कौशल दोनों ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं।" कबीर खान की यह फिल्म 2025 के अंत में फ्लोर पर आने की उम्मीद है और मेकर्स को पूरा भरोसा है कि सलमान या विक्की में से कोई एक इस एक्शन थ्रिलर में काम करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री