न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आंखें मूवी में गोविंदा-चंकी से ज्यादा बंदर को मिले थे पैसे’, इस 45 वर्षीय एक्टर का कैंसर से निधन

हाल ही गोविंदा (60), चंकी पांडे (62) और शक्ति कपूर (72) ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा बने थे। तीनों एक्टर्स ने ‘आंखें’ फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 12:57:37

2 News : ‘आंखें मूवी में गोविंदा-चंकी से ज्यादा बंदर को मिले थे पैसे’, इस 45 वर्षीय एक्टर का कैंसर से निधन

हाल ही गोविंदा (60), चंकी पांडे (62) और शक्ति कपूर (72) ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा बने थे। तीनों एक्टर्स ने ‘आंखें’ फिल्म में बंदर के साथ काम करने से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘आंखें’ के लिए किसी एक्टर या एक्ट्रेस को नहीं बल्कि बंदर को सबसे ज्यादा पैसे मिले थे। कपिल के साथ बातचीत के दौरान शक्ति ने कहा कि हम तीनों ने साथ में ‘आंखें’ में काम किया था, जिसमें ये दोनों हीरो थे। असल में नहीं, तीन हीरो थे। गोविंदा, चंकी और एक बंदर। शक्ति की बात पर हंसते हुए गोविंदा और चंकी ने कहा, “हां, उस बंदर को हमसे ज्यादा पैसे मिले थे।”

तब शक्ति ने कहा कि बंदर को मुंबई के सन एंड सैंड होटल में एक कमरा दिया गया था। इसके बाद शक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब भी डेविड बंदर को बुलाता, चंकी आ जाता। जब भी वह चंकी को बुलाता, बंदर आ जाता। चंकी ने बताया कि वह दक्षिण का बहुत महंगा बंदर था और 6 सहायकों के साथ उड़ता था। वह एक बड़ा स्टार था। इस बंदे की वजह से सेट पर अजीब बातें होती थीं लेकिन उसे हर कोई समान रूप से प्यार करता था। चंकी ने इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बताया गया था कि आपके अलावा फिल्म में सभी डबल रोल में हैं और मैंने कहा कि यह ठीक नहीं है।

इसलिए मुझे एक बंदर दिया गया, उस बंदर को मुझसे और गोविंदा से ज्यादा पैसे दिए गए थे। बता दें साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म में गोविंदा, कादर खान और राज बब्बर डबल रोल में थे। इसमें रितु शिवपुरी, शिल्पा शिरोड़कर और रागेश्वरी के भी अहम किरदार थे। फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन और प्रोड्यूसर अनीस बज्मी थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके गाने, कॉमेडी और सस्पेंस सभी को पसंद आया।

aankhen movie,govinda,chunky pandey,shakti kapoor,the great indian kapil show,monkey,kapil sharma,yuvanraj nethrun,tamil actor yuvanraj nethrun,yuvanraj death

तमिल एक्टर युवानराज नेथ्रान ने बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था करिअर

मशहूर तमिल टेलीविजन एक्टर युवानराज नेथ्रान का मंगलवार (3 दिसंबर) को निधन हो गया। उनके कैंसर था। वे 45 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। नेथ्रान के परिवार में उनकी पत्नी दीपा मुरुगन और दो बेटियां अंचना और अबेनेया हैं। इस बीच नेथ्रान की इंस्टाग्राम पर 10 नवंबर को शेयर की गई लास्ट पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने उनकी छोटी बेटी द्वारा तैयार की गई घर की बनी कुकीज की एक तस्वीर शेयर की थी।

साथ ही लिखा था, “मेरी दूसरी बेटी अंचना ने ब्राउन शुगर और गेहूं से घर पर बने बिस्किट बनाए। बहुत स्वादिष्ट।” बता दें नेथ्रान ने एक बाल कलाकार के रूप में करिअर शुरू किया था। वे ‘सिंगप्पेने’ और ‘रंजीतमे’ जैसे शो का हिस्सा रहे। उन्होंने एक्टिंग में छाप छोड़ने के साथ कई रियलिटी शो जीते। इनमें ‘मस्ताना मस्ताना’, ‘बॉयज वर्सेज गर्ल्स सीजन 2’ और ‘सुपर कुडुंबम सीजन 1 और 2’ शामिल हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘जोड़ी नंबर 1’ में भी काम किया। उनकी पत्नी दीपा भी तमिल टीवी इंडस्ट्री में एक प्रमुख हस्ती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री