न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्टर के पिछले साल आया था हार्ट अटैक, इस स्टार से मिलीं डिनर डेट पर निकलीं दीपिका

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान (32) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। YRKKH के जरिये मोहसिन को घर-घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 12:02:05

2 News : इस मशहूर एक्टर के पिछले साल आया था हार्ट अटैक, इस स्टार से मिलीं डिनर डेट पर निकलीं दीपिका

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान (32) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। YRKKH के जरिये मोहसिन को घर-घर में पहचाना जाने लगा। इस बीच मोहसिन ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हेल्थ इश्यू सहित विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। मोहसिन ने कहा कि मैं मुंबई में पैदा हुआ तो कहीं न कहीं शूटिंग होती रहती थी। मैं इसे देखता था। मैंने बचपन में ‘जीत’ और ‘धड़कन’ फिल्म की शूटिंग देखी।

दिमाग में कहीं न कहीं ग्लैमर वर्ल्ड था। मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर था। दोस्तों के साथ शॉर्ट फिल्म बनाता था। पिता को दिखाई तो उन्हें अच्छी लगी। फिर विज्ञापनों के ऑडिशन दिए और धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया में एंट्री हो गई। मैंने 7 साल लगातार काम करके ढाई साल का ब्रेक लिया। हालांकि मैंने एक से डेढ़ साल ब्रेक लेने का सोचा था। मुझे फैटी लिवर हो गया था। बीते साल मुझे माइल्ड हार्ट अटैक आया। मैंने इस बारे में कभी नहीं बताया। बहुत ज्यादा बढ़ गया तो मुझे कुछ दिनों के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।

मैंने 2-3 हॉस्पिटल बदले। अटैक की वजह से इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई थी तो थोड़े-थोड़े दिनों में बीमार हो जाता था। अब ठीक हूं। मुझे नॉन ऐल्कोहॉलिक फैटी लिवर था। बिना पिए भी फैटी लिवर हो जाता है। कोई भी हो उसे सोना-खाना ठीक रखना चाहिए। बता दें कि मोहसिन ने ‘लव बाई चांस’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘निशा और उसके कजिंस’, ‘ड्रीम गर्ल-एक लड़की दीवानी सी’, ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं।

दीपिका पादुकोण और लक्ष्य सेन का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस सितंबर में बनेंगी मां

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं। दीपिका सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इससे पहले दीपिका एक बार फिर रेस्टोरेंट में डिनर पर स्पॉट हुई हैं। दीपिका के साथ उनके पति एक्टर रणवीर सिंह के माता-पिता व बहन थीं। यहां दीपिका स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन से भी मिलीं। दीपिका ने लक्ष्य को गले लगाकर विश किया। लक्ष्य ने भी दीपिका को उनके पहले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दीं।

लक्ष्य हाल ही पेरिस ओलंपिक में पदक जीतते-जीतते रह गए थे। तब रणवीर ने पोस्ट शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया था। बहरहाल वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका ब्लैक आउटफिट और ओपन हेयर लुक में हैं। दीपिका के चेहरे पर जबरदस्त प्रेग्नेंसी ग्लो है। दीपिका ब्लैक रंग के ओवरसाइज्ड ब्लेजर में दिखीं।

दीपिका इस लुक में बेहद सुंदर दिख रही हैं। उल्लेखनीय है कि दीपिका प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमेस्टर में चल रही हैं। दीपिका व रणवीर ने फरवरी में प्रेग्नेंसी का एलान किया था। दीपिका की पिछली फिल्म कल्कि 2898 एडी थी। यह 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री