न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी ने जब छुए सलमान खान के पैर तो पड़ी डांट, मिमोह ने भी शेयर किया किस्सा

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। फैंस ने उन्हें दिल खोलकर प्यार किया। खास तौर से 80 और 90 के दशक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 11:48:54

मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी ने जब छुए सलमान खान के पैर तो पड़ी डांट, मिमोह ने भी शेयर किया किस्सा

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। फैंस ने उन्हें दिल खोलकर प्यार किया। खास तौर से 80 और 90 के दशक में मिथुन की धूम रही। मिथुन के डांसिंग स्टाइल ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। मिथुन और एक्ट्रेस योगिता बाली के दोनों बेटे मिमोह और नमाशी चक्रवर्ती भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई खास पहचान नहीं बन पाई है।

इस बीच दोनों भाइयों ने लहरें रेट्रो को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें मिथुन और खुद से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। नमाशी ने सलमान खान के साथ अपनी स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वे साल 2021 में ‘राधे’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान मैंने ‘बैड बॉय’ फिल्म की शूटिंग खत्म की और महबूब स्टूडियो के सेट पर मिलने गया। मैं वहां गया और उनके पैर छुए और मैं यह कैमरे पर बोल रहा हूं। सलमान ने कहा कि यह मत करो। इसके बाद मुझे गले लगाया और कहा कि मेरी उम्र उतनी है जितनी तुम्हारी।

मेरे साथ यह सब करने की जरूरत नहीं है। अगर तुमने फिर ऐसा किया, स्पेशली जब दिशा पाटनी बैठी हो तो मैं तुम्हें सेट से बाहर निकाल दूंगा तो रूल नंबर 1 सलमान खान के पैर कभी मत छूना। नमाशी ने आगे कहा कि मेरे पिता के दोस्त वो चाहे फिर गोविंदा हो, सुनील शेट्टी, शाहरुख खान या फिर जैकी श्रॉफ वे मेरे और मिमोह के साथ भी हमेशा खड़े रहते हैं।

mithun chakraborty,mimoh  chakraborty,namashi chakraborty,Salman Khan,mimoh namashi,actor mithun chakraborty,bad boy,jimmy,radhey,sultan

मिथुन से बहुत प्यार और रसपेक्ट करते हैं मिमोह और नमाशी

मिमोह ने भी सलमान के साथ एक किस्सा शेयर किया। मिमोह ने कहा कि मैं सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ के सेट पर एक दूसरे स्टार किड के साथ था। सलमान ने उस स्टार किड से कहा कि उनके अपोजिट जिन्हें अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, मिमोह को तो संघर्ष करने की भी अनुमति नहीं थी। सलमान हमेशा से एक बहुत ही समझदार व्यक्ति रहे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के अंदर के काम जानते हैं।

नमाशी और मिमोह पिता से बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा उनकी रस्पेक्ट भी बहुत करते हैं। नमाशी का कहना है कि पिता के अच्छे कर्म की वजह से हम दोनों को करिअर में मदद मिली। बता दें कि नमाशी की पहली फिल्म ‘बैड बॉय’ नहीं चली। यह पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वे मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्म में काम कर रहे हैं। दूसरी ओर नमाशी के बड़े भाई मिमोह ने फिल्म ‘जिम्मी’ से साल 2008 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म फ्लॉप रही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार