न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन, अनुपम ने पिता तो अनिल ने किया सतीश कौशिक को याद

लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह रखने वाले दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मिथुन को आज शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 1:17:16

2 News : सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन, अनुपम ने पिता तो अनिल ने किया सतीश कौशिक को याद

लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह रखने वाले दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (73) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मिथुन को आज शनिवार (10 फरवरी) सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथुन के एक करीबी ने बताया कि वे काफी असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मिथुन के बेटे मिमोह ने बाद में एबीपी न्यूज को मैसेज कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया।
मिमोह ने बताया कि पापा 100 पर्सेंट फाइन हैं और ये रूटीन चेकअप है लेकिन आपके कंसर्न के लिए थैंक्यू। दूसरी ओर, हॉस्पिटल में मौजूद मिथुन के करीबी का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं। फिलहाल मिथुन को अटैंड कर रहे डॉक्टर्स उनके सभी टेस्ट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने मिथुन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया था।

मिथुन एक्टर के साथ पॉलिटिशियन भी हैं। मिथुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मौनी रॉय, सुभाश्री गांगुली, सरबंती चटर्जी और पूजा बनर्जी के साथ डांस रियलिटी शो ‘डांस बांग्ला डांस’ में जज के रूप में देखा गया था। उनकी पिछली फिल्म 'काबुलीवाला' थी। डायरेक्टर सुमन घोष की यह बंगाली मूवी दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अनुपम खेर ने पिता की पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल नोट

सालों से बॉलीवुड में छाए एक्टर अनुपम खेर आज शनिवार (10 फरवरी) को अपने पिता पुष्कर नाथ खेर की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद कर भावुक हो गए। अनुपम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में अनुपम ने पिता के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “असाधारण व्यक्तित्व पुष्कर नाथ जी, आज पिताजी को गए 12 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं है, जब हमने उनके प्यार को, उनकी सादगी को, उनके त्याग को, उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को याद नहीं किया। मैंने अपने जीवन में उनके जैसा सेल्फलैस इंसान नहीं देखा, वो लोगों में केवल प्यार ही प्यार बांटते थे, उन्होंने मुझे फेलियर को सेलिब्रेट करना सिखाया, हमारे प्यारे पुष्कर नाथ जी! आप हमेशा हमारे साथ थे! और हमेशा में हमारे साथ रहेंगे, ये उनका फेवरेट गाना था।”

बता दें कि उनका जन्म 28 जनवरी 1928 को हुआ था। इससे पहले शनिवार को अपनी अगली फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए भी अनुपम अपने जिगरी दोस्त दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को याद कर भी इमोशनल हो गए थे। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच दिग्गज एक्टर अनिल कपूर को भी साथी कलाकार व दोस्त सतीश कौशिक की याद आ गई।

अनिल ने इंस्टाग्राम पर ‘कागज 2’ का का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये बहुत खास फिल्म है। मेरे बहुत ही अजीज दोस्त की अंतिम फिल्म, उन्हें एक अंतिम बार परफॉर्म करता हुआ देखकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। ये केवल मुद्दा नहीं, ये हर आदमी के इमोशन्स हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम