न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीता का खुलासा, 2 महीने साथ रहना चाहता था डायरेक्टर, एक्टर ने बताई ‘कुंडली भाग्य’ छोड़ने की वजह

एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ (56) एक्टिंग की दुनिया में खास पहचान रखती हैं। मीता ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी काबिलियत साबित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 11:57:17

2 News : मीता का खुलासा, 2 महीने साथ रहना चाहता था डायरेक्टर, एक्टर ने बताई ‘कुंडली भाग्य’ छोड़ने की वजह

एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ (56) एक्टिंग की दुनिया में खास पहचान रखती हैं। मीता ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी काबिलियत साबित की। उन्हें जो भी रोल मिला उसे उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ निभाया। इस बीच मीता ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दक्षिण के एक डायरेक्टर ने चेन्नई में मुझसे मुलाकात की। जिस अभिनेत्री के साथ डायरेक्टर ने काम किया था, वह दक्षिण की स्मिता पाटिल जैसी थी।

उस समय उन्होंने एक बड़ा अवार्ड जीता था। उन्होंने मुझे लीड रोल ऑफर किया, लेकिन शर्त यह थी कि मैं उनके साथ 2 महीने रहूं। मैंने उनसे कहा, “बकवास, अपना रोल रखो और चले जाओ!” इस पर मैंने एक बार भी विचार नहीं किया। मेरी अंग्रेजी थोड़ी खराब थी, पहले तो मुझे लगा कि उनका मतलब है कि मुझे भाषा सीखने के लिए दो महीने चेन्नई में रहना होगा। लेकिन इसके बाद फिर उन्होंने स्पष्ट किया, “नहीं, नहीं, तुम्हें मेरे साथ रहना होगा।”

मेरा दिमाग सुन्न पड़ गया था उनकी बात सुनकर। यह एक मुख्य भूमिका थी और फिर भी मैंने इसे करने से साफ इनकार कर दिया, क्योंकि मुझे वह आदमी पसंद नहीं आया। वह तेलुगु इंडस्ट्री का एक फेमस डायरेक्टर हो सकता है, जिसकी एक्ट्रेसेज अवार्ड जीत रही थीं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए अभिनय की कला बहुत ही प्राचीन है।

और यह अद्भुत है क्योंकि मैंने कुछ महान डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, वह भी कई मायनों में मेरी शर्तों पर। हमारे बीच बहुत आपसी सम्मान रहा है। बता दें कि अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित मीता ने ‘ताल’ और ‘ऊप्स’ जैसी फिल्मों में मॉडर्न, बोल्ड और बिंदास कैरेक्टर भी प्ले किए हैं। वह ‘सिग्म“,“स्वाभिमान’ सहित कई सीरियल्स में यादगार भूमिकाओं को अंजाम दे चुकी हैं।

mita vashisht,actress mita vashisht,mita director,mita taal movie,mita oops movie,baseer ali,actor baseer ali,kundali bhagya,shaurya luthara

एक्टर बसीर अली ‘कुंडली भाग्य’ में निभाते थे ‘शौर्य लूथरा’ का किरदार

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में ‘शौर्य लूथरा’ का किरदार निभाने वाले बसीर ली को शो से बाहर निकाल दिया गया है। पिंकविला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बसीर ने इसका कारण बताया। बसीर ने कहा कि यह झूठ है कि मैंने ‘कुंडली भाग्य’ को छोड़ दिया है। असल में मैं छुट्टी पर गया था और उसके बाद शो फिर से शुरू किया। मैं लंबे समय से छुट्टी पर नहीं था और इसलिए कुछ समय के लिए ब्रेक लिया।

मैं फिलहाल नोटिस पीरियड पर हूं और शो से बाहर होने के बारे में मुझे कोई स्पष्टता नहीं मिली है। मैं अभी भी इस बारे में मेकर्स से अपडेट मिलने का इंतजार कर रहा हूं। उनसे जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि किरदार को कैसे छोड़ेंगे तो उन्होंने कहा की यह सब गलतफहमी के कारण हुआ है। मैंने इस बारे में शो से एक्सपर्ट संग बात की लेकिन चीजें वैसे नहीं बन पा रही हैं।

मैं भविष्य में कुछ और करना पसंद करूंगा। इतना कहने के बाद, मैं निर्माताओं का बहुत आभारी हूं। यह एक एक्टर के रूप में मेरा पहला प्रोजेक्ट था और मुझे अब तक ‘शौर्य लूथरा’ का किरदार निभाना बहुत पसंद आया। यह एक मजेदार सफर रहा है। इसी के साथ बता दें की बसीर से पहले एक्ट्रेस सना सैयद ने शो को अलविदा कह दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका