न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आया मिर्जापुर-3 का जबरदस्त ट्रेलर, सत्ता, महत्वाकांक्षा, राजनीति और विश्वासघात की झलक

मिर्जापुर-3 ट्रेलर को देखते ही आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। फैंस को 'मिर्जापुर' के नए सीजन का ट्रेलर बहुत पसंद है। वहीं इस बार भी सीरीज में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर बहुत ही खतरनाक लड़ाई देखने को मिलने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 6:42:43

सामने आया मिर्जापुर-3 का जबरदस्त ट्रेलर, सत्ता, महत्वाकांक्षा, राजनीति और विश्वासघात की झलक

हिन्दी फिल्मों के ख्यातनाम निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता फरहान अख्तर ने कई बेहतरीन फिल्में दर्शकों को दी हैं। इन दिनों उनकी ख्यातनाम सीरीज डॉन के तीसरे भाग की चर्चाएँ आम हैं। बताया जा रहा है उनकी यह फिल्म आगामी वर्ष सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

सिनेमा के साथ-साथ फरहान अख्तर ने दर्शकों की नब्ज को पहचानते हुए ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपने कदम बढ़ाए। उन्होंने ओटीटी के लिए कई वेब सीरीज और फिल्में बनाई हैं। उनके बैनर एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित अमेजन प्राइम की ओरिजिनल क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर ऐसी ही एक सीरीज है जिसने दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस वेब सीरीज के अब तक दो भाग प्रसारित हो चुके हैं। तीसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसका ट्रेलर जारी हो गया है।

मिर्जापुर-3 ट्रेलर को देखते ही आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। फैंस को 'मिर्जापुर' के नए सीजन का ट्रेलर बहुत पसंद है। वहीं इस बार भी सीरीज में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर बहुत ही खतरनाक लड़ाई देखने को मिलने वाली है। अमेजन ओरिजिनल क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में उत्तर प्रदेश के कुख्यात ड्रग माफिया अखंडानंद त्रिपाठी जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है उनकी कहानी को दिखाया जा रहा है। 2018 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने गर्दा उड़ाया दिया था।

इस मच अवेटेड फ्रैंचाइज़ी ने दर्शकों को सत्ता, महत्वाकांक्षा, राजनीति, विश्वासघात, छल और पारिवारिक समस्याओं को बहुत ही अच्छे से दिखाया और पेश किया है। वहीं अब निर्माताओं ने 'मिर्जापुर' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। पूरे ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अखिरी के कुछ सेकंड के लिए नजर आते हैं और भौकाल मचा देते हैं। वहीं गुड्डू भैया कुर्सी के लिए साम दाम दंड भेद के साथ लड़ाई करते दिखाई हैं।

'मिर्जापुर 3' के ट्रेलर में इस बार भी जबरदस्त संवाद हैं। अली फजल इस बार और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार और भी ज्यादा दमदार दिखाई देने वाला है। वहीं अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। दस एपिसोड की यह सीरीज़ 5 जुलाई, 2024 से भारत में प्राइम वीडियो और दुनिया भर के 240 देशों में रिलीज होगी।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और प्रशंसकों की पसंदीदा क्राइम थ्रिलर का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी, अली फ़ज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क