न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू पंडित’ की ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज, शोएब को दीपिका ने ऐसे किया बर्थडे विश

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का अपार मनोरंजन किया। फैंस ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया। इसके दोनों सीजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 7:09:23

2 News : ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू पंडित’ की ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज, शोएब को दीपिका ने ऐसे किया बर्थडे विश

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का अपार मनोरंजन किया। फैंस ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया। इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे। लोगों में पिछले 2 साल से इसके तीसरे सीजन के लिए जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इसका टीजर सामने आया था। इसमें एक्टर कुलभूषण खरबंदा की आवाज में सुनाई देता है कि अभी शेर घायल है, लेकिन वापस लौटेगा।

आज गुरुवार (20 जून) को ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। पहले दो सीजन की जैसे इस बार भी राजनीति और खून-खराब देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत में नेताजी कहते हैं, “निर्दोष जान-माल की हानि से उनका दिल 'कोरोना' से भर आया है।” इसके बाद गुड्डू पंडित (अली फजल) आते हैं, जो मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने को तैयार हैं। हाथों में हथौड़ा लिए गुड्डू ने चौराहे पर लगी कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की मूर्ति को तोड़ दिया। कालीन की पत्नी बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) गुड्डू के सपोर्ट में हैं।

दूसरी ओर, गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) कुछ बड़ी योजना बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि ‘मिर्जापुर 2’ में गुड्डू ने कई दुश्मन बना लिए थे। उसके पीछे कालीन भैया के गुंडे पड़े हुए हैं। माधुरी यादव, छोटे शुक्ला और अन्य लोग कालीन भैया की इमेज को बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। सबका लक्ष्य गुड्डू का खात्मा करना है। इस सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर हैं। 10 एपिसोड की सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

दीपिका ने पति शोएब के लिए लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, की जमकर तारीफ

एक्टर शोएब इब्राहिम आज गुरुवार (20 जून) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शोएब को बड़े खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने शोएब के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखने के साथ एक बेहद खूबसूरत फोटो भी शेयर की है। दीपिका ने लिखा, “जिंदगी में हमेशा हंसने के पीछे का कारण। मेरा सुकून। मेरे बेस्ट फ्रेंड बनने से लेकर, मेरे लाइफ पार्टनर बनने तक और अब मेरे हमारे बच्चे के पिता...इस सफर में खुशी, तकलीफ...गम सब देख लिए हम दोनों ने...पर वो एक चीज जो आपने हमेशा कायम रखी वो था आपका प्यार।

आपका मेरे लिए सपोर्ट और केयर...आज के दिन हर बार यही लगता है मुझे कि मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि आपने जो मुझे दिया है वो बेशकीमती है। एक जिंदगी जिसमें खुशियां है, प्यार है और सुकून है। आप हमेशा खुश रहो यही दुआ है और यही कोशिश रहेगी। मैं हमेशा कहती हूं जो सबको खुश रखता है...जो सबको प्यार देता है...उसे हर खुशी मिलनी चाहिए। आई लव यू...कितना ये शब्दों में नहीं कह सकती। हैप्पी बर्थडे।”

बता दें कि ‘ससुराल सिमर का’ फेम शोएब और दीपिका टीवी की दुनिया के लोकप्रिय कपल हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। शोएब ने पिछले दिनों डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में सबका दिल जीत लिया था। हालांकि वे विजेता नहीं बन सके। दीपिका ने इन दिनों बेटे रुहान की परवरिश की खातिर एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क